पूर्णिया बिहार 15 मई 25* रात को सोया बालक सुबह 4: बजे बिस्तर से गायब, घर में मातम
मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आज तक न्यूज़ चैनल पूर्णिया बिहार की रिपोर्ट
पूर्णिया बिहार। पूर्णिया जिला अंतर्गत नगर परिषद कसबा वार्ड नंबर 16 गुडरी बाजार में एक दर्दनाक दिल को दहलाने वाला मामला प्रकाश में आया है । राजीव कुमार उर्फ लड्डू मांझी का 15 वर्षीय बालक अभिनव कुमार अपने माता-पिता के साथ रात में खाना खाकर अपना बेड रूम में सोया था रोज आना की तरह उनके पिता राजीव कुमार उर्फ लड्डू मांझी सुबह 4: जब अपने लड़के अभिनव कुमार को जगाने गया तो देखा कि लड़का बिस्तर से गायब है कमरे का पंखा भी चल रहा था और मोबाइल भी बिस्तर पर पड़ा था ।
इस संबंध में राजीव कुमार उर्फ लड्डू मांझी ने बताया की मेरा लड़का अभिनव कुमार राजस्थान में पढ़ाई करता था फरवरी महीना में राजस्थान से घर आया था राजीव कुमार उर्फ लड्डू मांझी ने बताया कि मेरा लड़का जो वस्त्र पहना हुआ था उसी वस्त्र में लापता हो गया है ।
कुछ देर के बाद ही परिवार वालों में मातम छा गया , रोते रोते-रोते परिवार वालों का बुरा हाल हो गया है बंटी मांझी द्वारा कसाब थाना में आवेदन देकर बेटे की बरआमदगी की गुहार लगाई गई है।

More Stories
हापुड़०२ जून २०२६ * हापुड़ में टिम्बर कारोबारी के घर बड़ी डकैती,गार्ड को बंधक बनाकर बदमाश ले गए करोड़ों रुपए के आभूषण व लाखों की नकदी
ग्वालियर २ जून २०२६ * ग्वालियर में 9वीं की छात्रा से 3 दोस्तों ने पहले गैंगरेप, फिर गला दबाकर हत्या
मथुरा 2 जून 26*थाना गोवर्धन पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त को 200 ग्राम अवैध नशीला पदार्थ (गांजा) सहित किया गया गिरफ्तार ।*