पूर्णिया बिहार 13 फरवरी 26* अनर्गल बयानों से देश की छवि धूमिल हो रही है : *इन्तेखाब आलम*
पूर्णिया बिहार से मोहम्मद इरफान कामिल की खास रिपोर्ट यूपी आजतक
पूर्णिया बिहार। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य इन्तेखाब आलम ने देश में गिरती राजनीतिक भाषा पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि आज कुछ सत्ताधारी नेता जनता के मुद्दों से ध्यान हटाकर अनर्गल और भड़काऊ बयानबाज़ी में लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में विचारों का मतभेद स्वाभाविक है, लेकिन शब्दों की मर्यादा टूटना राष्ट्रहित में नहीं है।
इन्तेखाब आलम ने कहा कि भारत स्वयं को “विश्व गुरु” के रूप में प्रस्तुत करता है, लेकिन जब हमारे ही नेता जाति और धर्म विशेष को निशाना बनाकर बयान देते हैं या देश के पूर्व प्रधानमंत्रियों और ऐतिहासिक व्यक्तित्वों के बारे में अपमानजनक टिप्पणी करते हैं, तो इसका गलत संदेश विदेशों तक जाता है। आज सोशल मीडिया के दौर में पंडित जवाहरलाल नेहरू जैसे नेताओं के बारे में की गई टिप्पणियाँ ब्रिटेन, अमेरिका और अन्य देशों तक तुरंत पहुँचती हैं, जिससे भारत की गरिमा प्रभावित होती है।
उन्होंने कहा कि सत्ता में बैठे लोगों की पहली जिम्मेदारी जनता के प्रति होती है। चुनाव के समय जो वादे किए गए थे, उन पर काम करने की बजाय अगर बयानबाज़ी को ही राजनीति बना दिया जाए तो यह लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत है। “समय बहुत कम है, काम बहुत अधिक है—ऐसे में बयान नहीं, परिणाम की जरूरत है,” उन्होंने कहा।
इन्तेखाब आलम ने सभी दलों से अपील की कि वे अपने नेताओं पर संयम और अनुशासन लागू करें ताकि देश में सौहार्द्र और स्वस्थ राजनीतिक वातावरण बने। उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ियाँ हमें हमारे शब्दों और कार्यों से पहचानेंगी, इसलिए जरूरी है कि हम ऐसी भाषा और आचरण अपनाएँ जिससे भारत की सकारात्मक और सम्मानजनक छवि विश्व में उभरे।

More Stories
सुल्तानपुर20मई26*डीआईजी ने जनपद की कानून व्यवस्था,अपराध नियंत्रण और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की समीक्षा बैठक की।
लखनऊ20मई26* देशभर में आज मेडिकल स्टोर बंद,ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में दवा व्यापारियों का प्रदर्शन
सुल्तानपुर20मई26* पुलिस मुठभेड़, 25,000 रुपये का इनामी गोतस्कर घायल/गिरफ्तार,*