पूर्णिया बिहार 12 दिसंबर25*उप विकास आयुक्त पूर्णिया द्वारा जिला परिषद मद से निर्माणाधीन हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का निरीक्षण किया
पूर्णिया बिहार से मोहम्मद इरफान कामिल की खास रिपोर्ट यूपी आज तक
पूर्णिया बिहार / श्री अंजनि कुमार, बि.प्र.से. उप विकास आयुक्त, पूर्णिया द्वारा शुक्रवार को प्रखंड भवानीपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत:- श्रीपुर मिलिक में जिला परिषद मद से निर्माणाधीन हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान स्थल पर मौजूद कनीय अभियंता एवं ठेकेदार को स्पष्ट निदेश दिया गया कि निर्माणाधीन हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर को आगामी 45 दिनों के भीतर हर हाल में पूर्ण कराना तथा कार्य की गुणवत्ता पर विशेष रूप से ध्यान देना सुनिश्चित करेंगे | उप विकास आयुक्त, पूर्णिया ने कार्य की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों को कार्य की गुणवत्ता, गति एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा–निदेश दिया गया ,
इसके अतिरिक्त प्रखंड- धमदाह अंतर्गत ग्राम पंचायत- बिशनपुर में मनरेगा मद से क्रियान्वित वृक्षारोपण योजना का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में पौधों की स्थिति, रख-रखाव और प्रगति का अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों को गुणवत्ता एवं समयबद्धता सुनिश्चित करने के लिए उचित निदेश दिया गया
उप विकास आयुक्त, ने प्रखंड विकास पदाधिकारी, भवानीपुर को निर्देशित किया कि प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री आवास सहायता योजना एवं लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत संचालित योजनाओं का नियमित एवं सतत अनुश्रवण (Monitoring) सुनिश्चित करें, ताकि योजनाओं का लाभ समय पर एवं प्रभावी रूप से पात्र लाभार्थियों तक पहुँच सके।
कार्यक्रम पदाधिकारी (मनरेगा), भवानीपुर को निर्देशित किया गया है कि प्रखंड अंतर्गत सक्रिय मनरेगा मजदूरों का e-KYC का कार्य अविलंब पूर्ण कराना सुनिश्चित करें।
साथ ही साथ यह भी निदेश दिया गया है कि माह दिसंबर, 2025 के लिए आवंटित लक्ष्य के विरुद्ध शत-प्रतिशत मानव-दिवस (Man-days) सृजित किया जाए, ताकि मनरेगा योजनाओं के सुचारू क्रियान्वयन एवं मजदूरों को समय पर रोजगार की उपलब्धता सुनिश्चित हो सके।

More Stories
नई दिल्ली21मार्च26* विधानसभा चुनावों के बाद पेट्रोल, डीजल और LPG गैस सिलेंडरों के दामों में तेजी से इजाफा होगा-राहुल गाँधी
कौशाम्बी 21 मार्च 26*सीएम.युवा के लाभार्थियों को डिप्टी सीएम ने ट्रैक्टर संचालित मोबाइल यूनिट किया प्रदान*
कौशाम्बी 21 मार्च 26*ब्लॉक प्रमुख ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र आवास की चाबी किया प्रदान*