पूर्णिया बिहार 10 अप्रैल26 ज्वेलरी शॉप में सुरक्षा व्यवस्था की जांच : पूर्णिया पुलिस की कार्रवाई
पूर्णिया बिहार से मोहम्मद इरफान कामिल की खास रिपोर्ट यूपी आजतक
पूर्णिया बिहार : पूर्णिया पुलिस ने आज 10 अप्रैल को पुलिस अधीक्षक सुश्री स्वीटी सेहरावत के आदेशानुसार जिला के विभिन्न थाना क्षेत्रों में स्थित ज्वेलरी शॉप का निरीक्षण किया। इस निरीक्षण का उद्देश्य ज्वेलरी शॉप में सुरक्षा व्यवस्था की जांच करना और अपराध को रोकना है।
निरीक्षण के दौरान, पुलिस ने ज्वेलरी शॉप के सीसीटीवी कैमरे, सुरक्षा अलार्म, प्रवेश-निकास व्यवस्था तथा अन्य सुरक्षा मानकों की जांच की। साथ ही दुकानदारों को सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल स्थानीय थाना को देने के निर्देश दिए गए।
इस कार्रवाई का उद्देश्य सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करना और आपराधिक घटनाओं की रोकथाम करना है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए इस प्रकार के औचक निरीक्षण आगे भी जारी रहेंगे।

More Stories
मथुरा 10 अप्रैल 26* वृंदावन यमुना नदी केसी घाट पर एक नाव दुर्घटनाग्रस्त*
कानपूर10अप्रैल 26*खराब पड़ी पानी की टंकी के #रीबोर_कार्य का शुभारंभ विधिवत #पूजन_अर्चन के साथ किया गया।
मथुरा 10 अप्रैल 26*थाना राया पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त को16 बोतल अवैध शराब हरियाणा मार्का सहित किया गिरफ्तार ।*