पूर्णिया बिहार 1 मई 26* पसीने की हर बूंद में बसता है भारत का भविष्य :संजीव मिश्रा
पनोरमा ग्रुप के संजीव मिश्रा का बड़ा संदेश, बोले- संघर्ष ही असली ताकत*
*मोहम्मद इरफान कामिल पूर्णिया डिविजन बिहार यूपीआजतक*

पूर्णियां बिहार ।_ अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस पर पनोरमा ग्रुप के संस्थापक एवं प्रख्यात समाजसेवी संजीव मिश्रा ने देश के करोड़ों श्रमिकों को सलाम किया है। उन्होंने कहा कि भारत की तरक्की की असली नींव मेहनतकश हाथों ने ही रखी है।
अपने विशेष संदेश में संजीव मिश्रा ने कहा, “मेहनतकश हाथों की ताकत से ही देश आगे बढ़ता है। हर पसीने की बूंद में भारत का भविष्य बसता है। आज श्रमिक दिवस के अवसर पर देश के सभी श्रमिक भाइयों और बहनों को दिल से नमन और हार्दिक शुभकामनाएं। आपका संघर्ष ही राष्ट्र की असली शक्ति है।
_”इमारतें नहीं, देश गढ़ते हैं मजदूर”_
संजीव मिश्रा ने कहा कि एक मजदूर सिर्फ ईंट-पत्थर नहीं जोड़ता, वह देश का भविष्य गढ़ता है। खेतों में अन्न उगाने से लेकर, सड़कों-फ्लाईओवर बनाने तक, कल-कारखानों को चलाने से लेकर, सीमा पर बंकर बनाने तक हर जगह श्रमिकों का खून-पसीना लगा है।
_सिर्फ 1 मई नहीं, हर दिन सम्मान जरूरी_
उन्होंने समाज का आह्वान किया कि श्रमिकों का सम्मान केवल मजदूर दिवस पर भाषणों तक सीमित न रहे। “हमें उनकी मजदूरी समय पर देनी होगी, उनके बच्चों की पढ़ाई और स्वास्थ्य की चिंता करनी होगी। जब तक आखिरी मजदूर के चेहरे पर मुस्कान नहीं आएगी, तब तक विकास अधूरा है।”
संजीव मिश्रा ने भरोसा दिलाया कि पनोरमा ग्रुप पूर्णिया समेत पूरे बिहार में श्रमिक कल्याण की योजनाओं को और गति देगा। स्किल ट्रेनिंग, स्वास्थ्य शिविर और बच्चों की शिक्षा पर विशेष काम किया जाएगा।
उन्होंने अंत में कहा, “जिस देश में श्रम का सम्मान होता है, वही देश दुनिया में सिर ऊंचा करता है। आइए, आज संकल्प लें कि हम अपने श्रमवीरों को वह मान-सम्मान देंगे जिसके वे असली हकदार हैं।

More Stories
देहरादून10अगस्त26*उत्तराखंड में 2 दिन भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, 120 सड़कें अभी भी बंद*
राँची10अगस्त26*झारखंड लोक सेवा आयोग के विरोध में चल रहे सत्याग्रह को लेकर आयोग के तीनों सदस्यों ने सामूहिक इस्तीफा दे दिया
नई दिल्ली10अगस्त26**पिछले चार वर्षों में भारत का सौर ऊर्जा (solar power) उत्पादन लगभग 138% बढ़कर 174.76 अरब यूनिट पर पहुंच गया*