पूर्णिया बिहार 1 नवंबर26 *पूर्णिया में 5 लाख जीविका दीदियों का शंखनाद: ‘नशा छोड़ो-परिवार जोड़ो’, एक महीने तक चलेगा महा-अभियान*
मोहम्मद इरफान कामिल ब्यूरो चीफ़ यूपी आज़तक न्यूज़ चैनल पूर्णिया डीवीजन बिहार
पूर्णिया बिहार / बिहार के पूर्णिया जिले में नशे के खिलाफ सबसे बड़ी जंग शुरू हो गई है। ‘नशामुक्त भारत अभियान’ के तहत 5 लाख से अधिक जीविका दीदियों ने समाज से नशे के दानव को जड़ से उखाड़ फेंकने का संकल्प लिया है। एक महीने तक चलने वाले इस नशामुक्ति महाअभियान का आज भव्य आगाज हुआ, जिसमें गांव-गांव, टोला-टोला तक नशामुक्ति का संदेश पहुंचाया जाएगा।
*रुपौली-भवानीपुर में सड़कों पर उतरा जनसैलाब*
अभियान के पहले दिन ही रुपौली और भवानीपुर प्रखंड में जबरदस्त जोश दिखा। कुल 7 संकुल संघों की हजारों दीदियों ने जन-जागरूकता रैली निकाली। भवानीपुर में ‘रानी अभिलाषा’ और ‘तान्या’ CLF की दीदियों ने प्रभात फेरी निकाली, तो वहीं रुपौली में ‘सोना’, ‘दीन सुधार’, ‘उन्नति’ और ‘जननी’ संकुल संघ की दीदियों ने विशाल रैली निकालकर लोगों को नशे के आर्थिक और सामाजिक दुष्परिणामों से आगाह किया।
*खाकी और जीविका का अनूठा संगम, थाने में ली गई नशामुक्ति की शपथ*
इस अभियान में प्रशासनिक सहयोग की मिसाल भी देखने को मिली। भवानीपुर और रुपौली थाना के पुलिस कर्मियों ने दीदियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर हिस्सा लिया। जीविका दीदियों और पुलिस जवानों ने संयुक्त रूप से समाज को पूर्णतः नशामुक्त बनाने की शपथ ली।
*रंगोली-मेहंदी से दिया दिल छूने वाला संदेश*
रैली के बाद दीदियों ने अपनी कला से लोगों को जागरूक किया। परिसर में आकर्षक रंगोली, मेहंदी और स्लोगन लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसके जरिए नशे से बर्बाद होते परिवारों की तस्वीर पेश की गई और एक समृद्ध, स्वस्थ और नशामुक्त समाज बनाने का आह्वान किया गया। यह अभियान जिले के सभी प्रखंडों और पंचायतों में लगातार एक महीने तक चलेगा।
More Stories
अयोध्या 1 नवम्बर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
लखनऊ 1 नवम्बर 26*GST कलेक्शन में यूपी का जलवा! 24% की रिकॉर्ड ग्रोथ, देशभर में अक्टूबर में भी बरसा टैक्स का पैसा*
लखनऊ 1 नवम्बर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 4 बजे की बड़ी खबरें……………….*