पूर्णिया 21 नवम्बर 26*महिला थाना में पुलिस परिवार परामर्श केंद्र में 17 मामलों की सुनवाई, 9 का हुआ निष्पादन*
*5 बिछड़े पति-पत्नी फिर मिले, डगरुआ-रौटा के दंपति को भी समझा-बुझाकर कराया विदा*
मोहम्मद इरफान कामिल यूपीआजतक
पूर्णियां बिहार । महिला थाना में आयोजित पुलिस परिवार परामर्श केंद्र में आज 20 नवंबर 26 को कुल 17 मामलों की सुनवाई की गई। जिसमें से 9 मामलों का निष्पादन किया गया।
*5 पति-पत्नी को मिला दिया गया*
सुनवाई के दौरान 5 पति-पत्नी को समझा-बुझाकर मिला दिया गया। दोनों पक्षों ने आगे मिल-जुलकर रहने का भरोसा दिलाया।
*4 मामलों में नहीं बनी बात, थाना-न्यायालय जाने की सलाह*
वहीं 4 मामले में काफी समझाने पर भी दोनों पक्ष मिलने के लिए तैयार नहीं हुए, तो उन्हें थाना अथवा न्यायालय जाने की सलाह दी गई।
*डगरुआ-रौटा के दंपति की हुई विदाई*
डगरुआ थाना के पति एवं रौटा थाना की पत्नी केंद्र में उपस्थित होकर एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रही थी। केंद्र द्वारा समझाए जाने पर दोनों मिलने के लिए तैयार हुए। तय हुआ कि केंद्र से आज ही दोनों विदा होंगे।
पत्नी जा तो रही थी लेकिन डर भी रही थी, तो केंद्र द्वारा कहा गया कि अगले सप्ताह दोनों पति-पत्नी इस केंद्र में उपस्थित होंगे। अगर सब कुछ ठीक रहा तब पति पत्नी को लेकर अपने ससुराल जाएगा।
मामले को सुलझाने में महिला थानाध्यक्ष एवं केंद्र की संयोजिका राजनंदनी सिन्हा, सदस्य अधिवक्ता दिलीप कुमार दीपक, बबीता चौधरी, रविंद्र शाह, प्रमोद जायसवाल, नारायण गुप्ता ने अहम भूमिका निभाई।

More Stories
लखनऊ 21 नवम्बर 26*कमल मुरझा गया है, इसलिए भाजपाई राधे-राधे कमल खिला दे का नारा लगा रहे है -अखिलेश यादव
पूर्णिया बिहार 21 नवंबर26*भाजपा पूर्णिया सदर की संगठनात्मक बैठक में संगठन की मजबूती पर मंथन*
लखनऊ21 नवम्बर 26*➡️ योगी जी को अपना नेता मानने वाले बीजेपी के खास बड़े नेता का पार्टी से हो गया मोहभंग