पीलीभीत20जुलाई24*केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद की कार का एक्सीडेंट, सिर पर आई चोट –
पीलीभीत सासंद और सरकार में मंत्री जितिन प्रसाद एक कार दुर्घटना का शिकार हो गए हैं. इस हादसे में उनके साथ उनके रसोइया और निजी सचिव भी घायल हुए हैं.
पीएम मोदी की कैबिनेट के मंत्री जितिन प्रसाद की गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया है. इस हादसे में उनके घायल होने की खबर सामने आ रही है. जानकारी के अनुसार केंद्रीय मंत्री अपने संसदीय क्षेत्र पीलीभीत के दौरे पर थे. इस दौरान काफिले में चल रही गाड़ी से उनकी गाड़ी टकरा गई.
इस हादसे में मंत्री जितिन प्रसाद समेत उनके रसोइया और निजी सचिव भी घायल हुए हैं. इस हादसे में मंत्री जिनित प्रसाद बाल-बाल बचे हैं. केंद्रीय मंत्री ने रास्ते मे क्षतिग्रस्त हुई गाड़ी को मौके पर ही छोड़ दिया, दूसरी गाड़ी में बैठकर कार्यक्रम के लिए रवाना हुए.
ये हादसा मझोला-विज्टी रोड स्थित बहरूआ गांव के पास हुआ है. बताया जा रहा है कि जितिन प्रासद के सर में मामूली से चोट लगी है. मंत्री जितिन प्रसाद के काफिले की एक गाड़ी ने अचानक से ब्रेक लगाई ऐसे में जितिन प्रसाद की गाड़ी भी रुक गई लकिन पीछे से आ रही कार ने अपनी संतुलन नहीं बना पाया और उनकी कार को टक्कर मार दी.
सासंद जितिन प्रसाद अपने सासंदीय क्षेत्र में बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा करने के लिए गए थे. बीते दिनों भारी बारिश के बाद आई बाढ़ ने इलाके के कई गावों को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे वहां का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया था, इसी का जायजा लेने सांसद जितिन प्रसाद जा रहे थे.

More Stories
लखनऊ18अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 4 बजे की बड़ी खबरें……………….*
लखनऊ18अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर लखनऊ की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
भागलपुर18अगस्त26*विद्यालय की बदहाल शिक्षा व्यवस्था पर विधायक मुरारी पासवान ने लिया संज्ञान,