कानपुर18नवम्बर*पनकी बी ब्लॉक स्थित श्री राम एजुकेशन सेंटर में मिशन शक्ति का कार्यक्रम संपन्न हुआ
कानपुर महानगर क्षेत्र पनकी के श्री राम स्कूल बी ब्लॉक पनकी में मिशन शक्ति के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अंजन कुमार प्रभारी निरीक्षक थाना पनकी को विद्यालय के प्रधानाचार्य अरुण पांडे द्वारा गुलदस्ते भेंट कर स्वागत किया गया वही विद्यालय की कोऑर्डिनेटर शैल श्रीवास्तव ने उपनिरीक्षक ऋचा शुक्ला का स्वागत किया पनकी बी ब्लॉक स्थित श्री राम एजुकेशन सेंटर में मिशन शक्ति का कार्यक्रम संपन्न हुआ जहां विद्यालय की छात्राओं को एक साथ बैठा कर उन्हें सरकार द्वारा संचालित मिशन शक्ति कार्यक्रम को अमलीजामा पहनाने के लिए विद्यालय की छात्राओं को जागरूक किया गया साथ ही विद्यालय की छात्राओं को यह बताया गया कि आपके साथ होने वाली हर छोटी बड़ी घटना को थाना स्तर में प्राथमिकता से कार्यवाही करने हेतु महिला हेल्प डेस्क की स्थापना की गई है जहां अपनी शिकायत दर्ज कर अपनी समस्या से निजात पा सकती हैं कार्यवाही न होने पर महिला हेल्प डेस्क के माध्यम से थाना प्रभारी पनकी को सूचना से अवगत करा सकती हैं साथ ही यह जिस थाने जाने में भी आपको हिचक लगता है तो अपने मोबाइल से ही सरकार द्वारा जारी किए गए नंबरों के माध्यम से आप अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं यह नंबर हर प्रकार की समस्याओं के लिए जारी किया गया है जैसे 1090, 112, 1076 ,108 ,जैसे अन्य नंबरों के माध्यम से अपनी शिकायत दर्ज करा कर समस्या का समाधान करा सकती हैं उप निरीक्षक रिचा शुक्ला द्वारा संबोधित छात्राओं को यह जानकारी दी गई कि आप अपनी शक्ति को पहचाने और जागरूक होकर अपने आसपास हो रही घटनाओं से सचेत रहें और जागरूक करने का काम करें किसी के पास यदि समस्या है तो उसकी मदद कर उसे आगे बढ़ाने का काम करें यह अपना पुण्य कार्य समझें कारण है कि महिलाएं अशिक्षित बच्चियों को काफी समस्याओं से निपटना पड़ता है उनकी मदद करने में सहयोग प्रदान करें महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम के अंतर्गत सरकार द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है जिसके माध्यम से महिलाओं के साथ हो रहे अपराधों एवं समस्याओं से निजात दिलाने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है इस मौके पर प्रमुख रूप से विद्यालय की कोऑर्डिनेटर भारतीय जैन विपिन सोनकर सावेद गैंटी तृप्ति देवी अर्चना तिवारी के साथ उप निरीक्षक रिचा शुक्ला कांस्टेबल रमा यादव पूजा गौतम व हेड कांस्टेबल मनोज कुमार चालक राजपाल के साथ मौजूद रहे

More Stories
नई दिल्ली ३ अप्रैल २६ * यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपहर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें
Lucknow3April*लखनऊ में गौतमपल्ली थाने पर बड़ी कार्रवाई की गई है।
Lucknow 3 april 26*यूपी के एक्सप्रेसवे पर फर्राटा भरने वालों के लिए 1 अप्रैल 2026 सफर महंगा हो गया है।