पंजाब4दिसम्बर24*58 लीटर अवैध शराब सहित साहिल सिंह गिरफ्तार
अबोहर, 04 दिसम्बर (शर्मा/ सोनू): फिरोजपुर के डीआईजी, फाजिल्का के एसएसपी वरिंद्र सिंह बराड़ के दिशा निर्देशों पर एसपी आप्रेशनल करणवीर सिंह, एसपी हैडक्वाटर रमनीश कुमार चौधरी, एसपीडी प्रदीप संधू, डीएसपी सुखविंद्र सिंह बराड़, डीएसपी बल्लुआना देहाती तेजिंद्रपाल सिंह द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए नगर थाना के प्रभारी मनिंद्र सिंह, एडीशनल एसएचओ अमरीक सिंह व अन्य पुलिस पार्टी दौराने गश्त सीडफार्म की तरफ जा रही थी कि सामने से दो व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में खड़े दिखाई दिये। एक व्यक्ति पुलिस पार्टी को देखकर मौके से फरार हो गया। दूसरा आरोपी साहिल सिंह पुत्र शेर सिंह वासी पक्कासीडफार्म से 58 लीटर अवैध शराब बरामद की। नगर थाना पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज किया। आरोपी साहिल सिंह को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जायेगा। मामले की जांच जारी है।
फोटो:2, पुलिस पार्टी व आरोपी।

More Stories
पूर्णिया बिहार 23 जुलाई 26 *पूर्णिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ट्रक से बरामद हुए 25 भैंस, 2 पशु तस्कर गिरफ्तार*
मुजफ्फरनगर23जुलाई26*कांवड़ यात्रा-2026: बाहरी पुलिस बल के ठहरने की व्यवस्थाओं का एसपी सिटी अमृत जैन ने किया निरीक्षण
मथुरा 23 जुलाई 26*OPERATION CONVICTION* – थाना हाईवे जनपद मथुरा।*