पंजाब31जनवरी*माईनिंग अफसर पर हमला करने वालों पर इरादा कत्ल का मामला दर्ज
अबोहर, 31 जनवरी (शर्मा/सोनू): डीएसपी अबोहर सुखविंद्र सिंह बराड़, नगर थाना 2 के प्रभारी हरप्रीत सिंह ने माईनिंग अफसर पर कातिलाना हमला करने वाले 4 आरोपियों के खिलाफ इरादा कत्ल का मामला दर्ज किया है। मिली जानकारी के अनुसार माईनिंग अफसर हरमनप्रीत सिंह पुत्र बलवंत सिंह वासी गली नं. 2 नजदीक कुंदन पैलेस अजीमगढ़ अबोहर अपनी मोपड़ पर अपने घर जा रहा था कि ढाणी विशेषरनाथ के निकट कुछ कार सवारों ने हमला कर दिया। घायल हरमनप्रीत को उपचार के लिए फरीदकोट रैफर किया गया। पुलिस ने हरमनप्रीत के बयानों पर मुकदमा नं. 8, 29.01.23 भांदस की धारा 307, 324, 34आईपीसी के तहत 4 अज्ञात लोगों के खिलाफ इरादा कत्ल का मामला दर्ज किया है। डीएसपी ने बताया कि मामले की जांच जारी है। जल्द आरोपियों को काबू किया जायेगा।
फोटो 8: फाईल फोटो डीएसपी सुखविंद्र सिंह व घायल हरमनप्रीत।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
लखनऊ 14 मार्च 26**35 जिलों में हो सकती है बारिश और ओलावृष्टि*
रोहतास14 मार्च 26*जिस गाड़ी के अधिकारी फाइन काटते हैं, उसी का पॉल्यूशन और इंश्योरेंस फेल है
सहारनपुर 14 मार्च 26*गांव महंगी में छापा: घरेलू गैस सिलेंडरों का अवैध भंडारण पकड़ा