पंजाब30नवम्बर24*332 शराब मामले में एक दोषी संजू सिंह उर्फ साहिल को जेल भेजा
अबोहर, 30 नवंबर (शर्मा/ सोनू): नगर थाना 2 की प्रभारी मैडम प्रोमिला रानी, एएसआई बलविंद्र सिंह, हैडकांस्टेबल हंसराज ने 332 बोतलें अवैध शराब सहित पकड़े गए आरोपी संजू सिंह उर्फ साहिल वासी पक्का सीडफार्म अबोहर को पुलिस रिमांड के बाद अदालत में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। थाना प्रभारी प्रोमिला रानी ने बताया कि जल्द ही बाकी दो आरोपियों को काबू किया जायेगा। मामले की जांच जारी है।
गौरतलब है कि
नगर थाना 2 की प्रभारी मैडम प्रोमिला रानी, एएसआई बलविंद्र सिंह, हैडकांस्टेबल हंसराज व अन्य पुलिस पार्टी ने 332 बोतलें अवैध शराब मामले में एक आरोपी संजू सिंह उर्फ साहिल पुत्र करतार सिंह वासी पक्का सीडफार्म अबोहर को काबू करने में सफलता हासिल की है। आरोपी को आज न्यायाधीश मैडम नवनीत कौर की अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जायेगा। इस मामले में अभी दो आरोपी फरार बताये जा रहे हैं। थाना प्रभारी प्रमिला रानी ने बताया कि जल्द आरोपियों को काबू किया जायेगा। मामले की जांच जारी है। पुलिस ने उक्त आरोपियों के खिलाफ नगर थाना 2 में मुकदमा नं.123, 15.11.24 एक्साईज एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गय था। ्र
फोटो:3 पुलिस पार्टी व आरोपी।

More Stories
अयोध्या 7 मार्च 26*[ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत, पुलिस ने शव कब्जे में लिया]*
लखनऊ 7 मार्च 26*वन विभाग में हरियाली के नाम पर खेल! कागज़ों में लाखों पौधे* , *ज़मीन पर सूखा सच*
भोपाल 7 मार्च 26*डॉक्टर की प्रताड़ना से तंग महिला असिस्टेंट प्रोफेसर ने दी जान