पंजाब30नवम्बर24*गांव आलमगढ़ के स्कूल प्रोजेक्ट संपर्क के तहत विशेष सेमिनार का आयोजन
-नशों और अपराध के खिलाफ सभी को एकजुट होने की जरूरत – डीएसपी जेतिंद्रपाल सिंह
अबोहर, 30 नवंबर (शर्मा/ सोनू): माननीय डी.जी.पी पंजाब, श्री गौरव यादव जी के निर्देशों के अनुसार, फाजिल्का पुलिस द्वारा जिला फाजिल्का में प्रोजेक्ट संपर्क की शुरुआत की गई है, जिसका मुख्य उद्देश्य पुलिस और आम जनता के बीच सहयोग और विश्वास को बढ़ाना है। इसी प्रोजेक्ट के तहत आज डीएसपी तेजिंद्रपाल सिंह व सदर थाना प्रभारी दविंद्र सिंह ने गांव आलमगढ़ के स्कूल में सेमिनार लगाकर लोगों को जागरूक किया। उन्होंने ने लोगों को संबोधित करते हुए बताया कि प्रोजेक्ट संपर्क सिर्फ नशे के खात्मे के लिए ही नहीं बल्कि संगठित अपराध, स्ट्रीट क्राइम, और समाज विरोधी तत्वों के खिलाफ एक स्थायी युद्ध है। उन्होंने सभी से अपील की कि लोग पुलिस के साथ मिलकर इस मुहिम को सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें। उन्होंने कहा कि नशा अक्सर सीमा पार से आता है, जिसे रोकने के लिए बी.एस.एफ., आर्मी, और पुलिस की ओर से हर संभव कोशिश की जा रही है। लेकिन सिर्फ बी.एस.एफ., आर्मी, और पुलिस की कोशिशें ही काफी नहीं हैं; लोगों के सहयोग से ही इस लड़ाई को जीता जा सकता है। उन्होंने कहा, जैसे हम सभी ने मिलकर आतंकवाद को हरा दिया, वही जोश नशे और अपराध के खिलाफ भी जरूरी है।
डीएसपी तेजिंद्रपाल सिंह ने सामाजिक नेताओं और विभिन्न वर्गों के लोगों से अपील की कि वे नशा तस्करों और समाज विरोधी तत्वों की जानकारी तुरंत पुलिस के साथ साझा करें, ताकि ऐसे तत्वों को रोका जा सके। यह मुहिम सिर्फ आपराधिक तत्वों की पहचान करने तक सीमित नहीं है, बल्कि एक सुरक्षित, शांतिपूर्ण और नशा-मुक्त समाज के निर्माण की ओर प्रेरित है। प्रोजेक्ट संपर्क एक जागरूकता मुहिम है, जो नशे और अपराधों के खिलाफ एक ढाल का काम करेगी। आप सभी से अपील है कि आइए हम सब एकजुट हों और नशे और अपराध के खिलाफ इस जंग को जीतकर दिखाएं।
फोटो:4, लोगों को जागरूक करते पुलिस प्रशासन
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR
More Stories
अयोध्या 29 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
दिल्ली 29 अक्टूबर 26*मजदूर-किसानों से प्रमोद त्यागी की अपील, 1 नवंबर को दिल्ली पहुंचकर संविधान और मताधिकार के मुद्दे उठाने का आह्वान
पूर्णिया बिहार 29 अक्टूबर26 *सुरक्षित बचपन अभियान के तहत एसआरडीएवी पब्लिक स्कूल पूर्णिया में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन*