पंजाब2पंजाब*बहन की सहेली के साथ बलात्कार करने वाला आरोपी काबू
अबोहर, 29 जुलाई (शर्मा/सोनू) : नगर थाना के प्रभारी मनोज कुमार, चौकी सीडफार्म के प्रभारी सबइंस्पैक्टर दविंद्र सिंह व अन्य पुलिस टीम ने बलात्कार करने वाले आरोपी जसकरण सिंह पुत्र बलविंद्र सिंह उर्फ मंगा वासी सराभा नगर गली नं. 5 को न्यायाधीश अनीश गोयल की अदालत में पेश किया। योग्य न्यायाधीश ने उसे पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड पर भेज दिया था। मिली जानकारी के अनुसार 11वीं कक्षा में पढऩे वाली छात्रा ने बताया कि वह अपनी सहेली के साथ पढऩे के लिए जाती थी। सहेली का भाई जसकरण सिंह से जान पहचान हो गई। जसकरण सिंह एक दिन मौके पाकर मेरे घर आया। घर में कोई नहीं था और जबरन उसके साथ बलात्कार किया। नगर थाना पुलिस ने मुकदमा नं. 224, 27.07.2022 भांदस की धारा 376, 506, 4 पोस्को एक्ट के तहत जसकरण सिंह पुत्र बलविंद्र सिंह उर्फ मंगा के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। मामले की जांच सबइंस्पैक्टर दविंद्र सिंह चौकी सीडफार्म प्रभारी कर रहे हैं।
फोटो:2, पुलिस पार्टी व आरोपी
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
पूर्णिया बिहार 27 फरवरी 26 कसबा में गणपति बप्पा की जय: 108 सिद्धि विनायक मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा समारोह
पूर्णिया बिहार 28 फरवरी 26* भवानीपुर में योग संस्थान का शुभारंभ, स्थानीय लोगों को मिलेगा स्वास्थ्य लाभ
अयोध्या २८ फरवरी २६ * अधिवक्ताओं ने छुट्टी के पूर्व साथियों के साथ खूब खेली होली