पंजाब2दिसम्बर25*नगर थाना पुलिस ने 2 वर्ष बाद लूटपाट का आरोपी अजय सिंह को काबू किया, पुलिस रिमांड पर
अबोहर, 02 दिसम्बर (शर्मा/ सोनू): फिरोजपुर के डीआईजी, फाजिल्का के एसएसपी वरिंद्र सिंह बराड़ के दिशा निर्देशों पर एसपी आप्रेशनल करणवीर सिंह, एसपी हैडक्वाटर रमनीश कुमार चौधरी, एसपीडी प्रदीप संधू, डीएसपी सुखविंद्र सिंह बराड़, डीएसपी बल्लुआना देहाती तेजिंद्रपाल सिंह द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए नगर थाना के प्रभारी मनिंद्र सिंह, एएसआई भूपिंद्र सिंह व अन्य पुलिस पार्टी ने लूटपाट के आरोपी अजय सिंह पुत्र करनैल सिंह वासी पक्का सीडफार्म को 2 वर्ष बाद काबू करने में सफलता हासिल की है। आरोपी को न्यायाधीश सतीश कुमार शर्मा की अदालत में पेश किया गया। योग्य न्यायाधीश ने उसे पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। जानकारी अनुसार नगर थाना पुलिस ने मनोज कुमार पुत्र सेवाराम वासी नई आबादी के बयानों पर उसका मोबाईल छीनने के आरोपी में मुकदमा नं. 275, 26.9.22 भांदस की धारा 379 व अन्य धाराओं में दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। इस मामले में दूसरे आरोपी अजय पुत्र करनैल सिंह को पुलिस ने अब काबू किया है।
फोटो:4 पुलिस पार्टी व आरोपी

More Stories
चित्रकूट23जुलाई26*जंगल में प्रेमी के हाथ-पैर बांधकर छात्रा के साथ सामूहिक बलात्कार*
लखनऊ23जुलाई26*यूपी में राशनकार्ड धारकों को मिलेगा सम्मान, राशन दुकानों पर बैठने के लिए मिलेंगी कुर्सियां और पेठा – गुड*
गोरखपुर23जुलाई26*गोरखपुर सिक्स लेन फ्लाईओवर का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया उद्घाटन*