पंजाब29नवम्बर24*रेलवे स्टेशन रोड, बाजार नं. 4 के बाहर आवारा पशुओं का आतंक
अबोहर, 29 नवंबर (शर्मा/ सोनू) : अबोहर शहर में आवारा पशुओं की समस्या दिनों दिन विकराल होती जा रही है। आवारा पशुओं के कारण जहां आमजनों का बाजार में चलना मुश्किल हो गया है वहीं वाहन चालकों को भी खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आज रेलवे स्टेशन रोड, बाजार नं.4 के बाहर आवारा पशुओं ने जमकर आतंक मचाया जिस कारण लोगों दुकानों में घुसकर अपनी जान बचाते दिखे। लोगों का कहना है कि प्रशासन की लापरवाही के चलते अबोहर में लगातार पशुओं की संख्या बढ़ती जा रही है। लोगों ने नगर निगम प्रशासन से मांग की है कि आवारा पशुओं को पकड़ने का अभियान पुन: चलाया जाये और इन पशुओं को पकड़कर अबोहर निवासियों को राहत दी जाये।
फोटो:1, सड़क पर घूमते पशु।
More Stories
पूर्णिया बिहार 18 अक्टूबर2026 पूर्णिया में महापौर विभा कुमारी ने किया दो जगह पूजा मेले का भव्य शुभारंभ*
मुजफ्फरनगर: 18 अक्टूबर 26 गांजा आरोपी से कथित मारपीट पर अदालत सख्त, एसएसपी को भेजी आदेश की प्रति
लखनऊ 18 अक्टूबर 26*लखनऊ शिवा शर्मा हत्याकांड में बड़ी अपडेट*