पंजाब29दिसम्बर23*अबोहर प्रशासन कर रहा है बड़े हादसे के इंतजार,हादसे के बाद कौन होगा जिम्मेवार
धुंध में दिखाई नहीं देती नहर की पुली टूटी
-सडक़ पर बने खड्डे भी दे रहे हादसों को न्यौता
अबोहर, 29 दिसंबर (शर्मा/सोनू): अबोहर कंधवाला रोड पर नहर के पुल के आस-पास बनी बाऊंड्री टूट होने से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है जिसकी जिम्मेवारी नहरी विभाग व अबोहर प्रशासन की होगी। धुंध अधिक होने के कारण जहां सड़कों पर चलना मुश्किल हो रहा है वहीं नहर की टूटी हुई पुली भी दिखाई नहीं देती। यदि यहां कोई हादसा होता है तो इसके लिए सीधे तौर पर जिम्मेवारी प्रशासन की होगी। नहर के पुल की दीवार एक तरफ से बिल्कुल टूटी हुई है और यह पुल मोड़ पर होने के चलते दिखाई नहीं देता। इस कारण कभी भी इस पुल पर बड़ा हादसा हो सकता है।
इसके अलावा इस रोड पर सीवरेज विभाग द्वारा पाईपें डालने के बाद सडक़ को ठीक नहीं किया। जिससे हर रोज छोटे बड़े हादसे होते रहते हैं। समाजसेवी राजू चराया, रजत लूथरा व संजय उर्फ राजू ने कहा कि अभी हाल ही में मुक्तसर कोटकपूरा रोड पर एक बस भी नहर में गिर गई थी। इस इसी तरह यहां भी ऐसा हादसा होता है तो प्रशासन पूरी तरह से जिम्मेवार होगा। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि नहरी पुल व सडक़ को जल्द से जल्द ठीक करवाया जाये ताकि लोगों को राहत मिल सके।
फोटो:7 नहर की टूटी हुई पुलि व समाजसेवी
—
SATYA NARAYAN SHARMA
Crime Reporter
Contact No. 70870-64500, 98150-75201
सत्य नारायण शर्मा (शर्मा पत्रकार)
Nai Abadi St. No.11, Kumarawali Gali, ABOHAR
क्राईम रिपोर्टर, अबोहर, जिला फाजिल्का (पंजाब)
हर प्रकार की खबरें, विज्ञापन, जन्मदिन, सालगिरह, शोक बेदखली, बेदखली बहाल करवाने, कोर्ट नोटिस संदेश प्रकाशित करवाने के लिए सम्पर्क करें
More Stories
कौशाम्बी17मई26*यमुना में नहाने गए तीन दोस्त डूबे,दो को बचाया*
कानपुर नगर17मई26*पुलिस आयुक्त ने थाना सचेड़ी में आवासीय भवन के निर्माण का मंत्रोच्चारण के बाद शुभारंभ*
नई दिल्ली17मई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर देश, विदेश और प्रदेश की टॉप 20 खबरें-