पंजाब29जुलाई*25 किलो चूरा पोस्त सहित 3 काबू, पुलिस रिमांड पर
अबोहर, 29 जुलाई (शर्मा/सोनू) : फिरोजपुर के डीआईजी जसकरण सिंह, फाजिल्का के एसएसपी भूपिंद्र सिंह के दिशा निर्देशों पर एसपीडी गुरविंद्र सिंह संघा, डीएसपी बल्लुआना विभोर शर्मा, डीएसपी अबोहर सुखविंद्र सिंह संह द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए सीआईए स्टाफ 2 के प्रभारी सज्जन सिंह, एएसआई मिलख राज, एएसआई सोमप्रकाश शर्मा अन्य पुलिस पार्टी बाईपास हनुमानगढ़ चौक पर खड़ी थी कि तीन युवक संदिग्ध अवस्था में आते दिखाई दिये। जब उनकी तलाशी ली तो तीनों युवकों से 25 किलो चूरा पोस्त बरामद हुआ। पकड़े गए आरोपियों की पहचान लवप्रीत सिंह उर्फ लवली पुत्र लखविंद्र सिंह, नरिंद्र सिंह उर्फ निंदू पुत्र गुरजंट सिंह वासी सरायेनागा जिला मुक्तसर साहिब, लवप्रीत सिंह उर्फ लव पुत्र भजन सिंह वासी पंडोरी जिला कपूरथला के रूप में हुई। तीनों आरोपियों के खिलाफ नगर थाना 2 में मामला दर्ज कर न्यायाधीश लखबीर सिंह की अदालत में पेश किया गया जहां से उन्हें 1 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया।
फोटो:4, पुलिस पार्टी व आरोपी।
—
SATYA NARAYAN SHARMA
Crime Reporter
Contact No. 70870-64500, 98150-75201
सत्य नारायण शर्मा (शर्मा पत्रकार)
Nai Abadi St. No.11, Kumarawali Gali, ABOHAR
क्राईम रिपोर्टर, अबोहर, जिला फाजिल्का (पंजाब)
हर प्रकार की खबरें, विज्ञापन, जन्मदिन, सालगिरह, शोक बेदखली, बेदखली बहाल करवाने, कोर्ट नोटिस संदेश प्रकाशित करवाने के लिए सम्पर्क करें

More Stories
नई दिल्ली16जून26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दिन मंगलवार *आज का राशिफल*
नई दिल्ली16जून26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
कानपुर नगर15जून26*शिवराजपुर खनन की शिकायत करने पहुंचे ग्रामीणों को खनन माफियाओं ने धमकाया,,