पंजाब29जुलाई*1100 नशीली गोलियों सहित पकड़े गए आरोपी दो दिन के पुलिस रिमांड के बाद जेल भेजे
अबोहर, 29 जुलाई (शर्मा/सोनू) :थाना बहाववाला के प्रभारी एडीशनल एसएचओ रविंद्र शर्मा, चौकी बजीतपुर भोमा के प्रभारी बलवीर सिंह 1100 नशीली गोलियों सहित पकड़े गए आरोपियों रप्रीत सिंह उर्फ हैप्प पुत्र टहिल सिंह वासी गुरूसर जोधा जिला मुक्तसर साहिब, सुखचैन सिंह उर्फ टोनी पुत्र सूबा सिंह वासी जोधपुर सदर थाना अबोहर जिला फाजिल्का को दो दिन के पुलिस रिमांड के बाद अदालत में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया।
जानकारी अनुसार थाना बहाववाला के प्रभारी एडीशनल एसएचओ रविंद्र शर्मा, चौकी बजीतपुर भोमा के प्रभारी बलवीर सिंह व अन्य पुलिस पार्टी ने दौराने गश्त महराणा की तरफ जा रहे थे कि सामने से एक मोटरसाईकिल पर दो युवक आते दिखाई दिये। शक के आधार पर जब इन्हें रोककर तलाशी ली तो इनसे 1100 नशीली गोलियां बरामद हुई थी। दोनों के खिलाफ थाना बहाववाला में मामला दर्ज किया गया था।
फोटो:3, पुलिस पार्टी व आरोपी
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
पूर्णिया बिहार2मई26* जनगणना-2027 का आगाज: DM अंशुल कुमार ने किया पहले मकान का निरीक्षण,
बांदा2मई 26*श्री ज्ञानेश्वर प्रसाद जी कि श्रृद्धांजलि में सेवा कार्य*
लखनऊ2मई26*भू-माफिया के खिलाफ किसानों की शिकायत*