पंजाब29अक्टूबर*8 किलो चूरा पोस्त आरोपी पुलिस रिमांड प
अबोहर, 29 अक्तूबर (शर्मा): फिरोजपुर के डीआईजी इंद्रबीर सिंह, फाजिल्का के एसएसपी हरमनबीर सिंह के दिशा निर्देशों पर एसपीडी अजय राज सिंह, डीएसपी बल्लुआना अवतार सिंह, डीएसपी अबोहर संदीप सिंह द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए थाना खुईयांसरवर के प्रभारी अमरिंद्र सिंह, एएसआई बीरबल सिंह व अन्य पुलिस पार्टी गांव गिदड़ांवाली की तरफ जा रहे थे कि एक युवक हाथ में झोला लिये संदिग्ध अवस्था में आता दिखाई दिया। शक के आधार पर जब युवक को रोककर तलाशी ली तो उसके पास से 8 किलो चूरा पोस्त बरामद हुआ। पकड़े गए आरोपी की पहचान जसप्रीत सिंह उर्फ कट्टा पुत्र कुलदीप सिंह वासी गांव थराजवाला थाना लंबी जिला मुक्तसर साहिब के रूप में हुई। आरोपी के खिलाफ थाना खुईयांसरवर में मामला दर्ज किया गया। आरोपी को आज न्यायाधीश मैडम रूबीना जोसन की अदालत में पेश किया गया जहां से उसे पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। मामले की जांच जारी है।
फोटो:4 पुलिस पार्टी व आरोपी
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
भागलपुर10जून26*चोरी मामले में 48 घंटे के अन्दर कांड में संलिप्त एक अभियुक्त गिरफ्तार
वाराणसी10जून26*काशी में मीट-मछली की दुकानें बाहर,लेकिन नॉनवेज होटल अंदर,आखिर यह कैसा नियम?
गोला गोकर्णनाथ, लखीमपुर खीरी 10जून26*शिवमंदिर कॉरिडोर को लेकर गिरी बिरादरी में ही तनातनी सामने आ गई है।