पंजाब27फरवरी*डीजे बंद करवाने वाले परिवार पर हमला करने वाला एक काबू, 3 फरार, जेल भेजा
अबोहर, 27 फरवरी (शर्मा/सोनू): सुभाष नगर में डी.जे. बंद करवाने वाले परिवार पर हमला करने वाले चार आरोपियों के खिलाफ नगर थाना 2 की पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। नगर थाना 2 की पुलिस ने रामजी लाल पुत्र मंगतूराम वासी सुभाष नगरी अबोहर के बयानों पर उसके घर में घुस कर हमला करने वाले आरोपियों पर मुकदमा नं. 16, 23.02.2023 भांदस की धारा 458, 323, 34आईपीसी के तहत रोहित पुत्र गरीब दास, सन्नी पुत्र बिट्टु, दीपक पुत्र राजेश, रोहित पुत्र राजू वासी सुभाष नगरी अबोहर के खिलाफ मामला दर्ज किया था। पुलिस ने इस मामले में रोहित कुमार पुत्र राम गोपाल उर्फ राजू को काबू कर रिमांड के बाद अदालत में पेश किया। योग्य न्यायाधीश ने उसे जेल भेज देने के आदेश पारित किये। इस मामले में अभी तीन आरोपी फरार बताये जा रहे हैं।
गौरतलब है कि सुभाष नगर अबोहर में रोहित पुत्र गरीब दास, सन्नी बिट्टु के घर कार्यक्रम रखा गया था जहां डीजे भी चल रहा था। रात्रि 12 बजे तक डीजे बंद नहीं हुआ तो पड़ौसी रामजी लाल व उसका बेटा हिमेश कांत ने उन्हें डीजे बंद करने के लिए कहा तो डीजे बंद कर दिया और लगभग 12.30 बजे के करीब सन्नी पुत्र बिट्टु, रोहित पुत्र गरीब दास व अन्य लोगों ने रंजिश के तहत रामजी लाल के घर में घुसकर उनके परिवार पर हमला कर दिया जिसमें रामजी लाल के पांव तोड़ दिए जबकि उसका बेटा हिमेश कांत, पोता रवि कांत भी बुरी तरह घायल हो गये थे।
फोटो:5 पुलिस पार्टी व आरोपी।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
बांदा3अप्रैल26*अवैध गुटखा फैक्ट्री का भंडाफोड़*
कानपुर नगर ३ अप्रैल 26*मिडिल ईस्ट तनाव का असर: गैस संकट से बेकरी उद्योग बेहाल, कानपुर में 1250 फैक्ट्री बंद
कौशाम्बी 3अप्रैल 26*एएसपी ने की जनसुनवाई, संबंधित थाना प्रभारियों को दिए आवश्यक निर्देश*