पंजाब27अगस्त21*नार्कोटिक्स रेंज सैल पुलिस ने दिनेश कुमार को 12 ग्राम हैरोइन सहित किया काबू
अबोहर, 27 अगस्त (शर्मा): फिरोजपुर के आईजी जतिंद्र सिंह औलख, फाजिल्का के एसएसपी दीपक हिलौरी के दिशा निर्देशों पर एसपीडी अजय राज सिंह, एसपी हैडक्वाटर मनविंद्र सिंह, डीएसपी अबोहर राहुल भारद्वाज, डीएसपी बल्लुआना अवतार सिंह, डीएसपी क्राईम एंड वूमैन गुरमीत सिंह द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए नार्कोटिक्स रेंज सैल के प्रभारी सज्जन सिंह, एएसआई हरबंस सिंह, एएसआई मिलख राज , एएसआई साहब सिंह व अन्य पुलिस पार्टी दौराने गश्त नई अनाजमंडी की तरफ जा रही थी कि अजीतनगर पक्का सीडफार्म कड़ाका सिंह ढाणी को जाने वाले रास्ते पर एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में आता दिखाई दिया। शक के आधार पर व्यक्ति को रोका गया। तलाशी लेने पर उसके पास से 12 ग्राम हैरोइन बरामद हुई। पकड़े गए आरोपी की पहचान दिनेश कुमार उर्फ डिम्पी पुत्र मदन लाल वासी गोबिंद नगरी गली नं.8 अबोहर के रूप में हुई। आरोपी के खिलाफ नगर थाना अबोहर में मामला दर्ज किया गया। आरोपी को न्यायाधीश हरप्रीत सिंह की अदालत में पेश किया गया जहां से उसे पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड पर भेज दिया।
फोटो:8, पुलिस पार्टी व आरोपी
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
मथुरा 10 जून 26* 03 गौ तस्करो को 06 गौवंश ,तस्करी में प्रयुक्त वाहन पिकअप RJ14GT3425 के साथ किया गया गिरफ्तार ।*
हरदोई10जून26*सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, वैगनआर की टक्कर से गई जान
रीवा10जून26*तीन गोलियां खाकर भी लश्कर आतंकी को मार गिराया: रीवा के CRPF जवान संजय तिवारी का शौर्य चक्र के बाद भव्य स्वागत*