पंजाब25अप्रैल*40 किलो चूरा पोस्त सहित 1 काबू, पुलिस रिमांड पर
अबोहर, 25 अप्रैल (शर्मा): फिरोजपुर के डीआईजी इंद्रबीर सिंह, फाजिल्का के एसएसपी भूपिंद्र सिंह के दिशा निर्देशों पर एसपीडी अजय राज सिंह, डीएसपी बल्लुआना अवतार सिंह, डीएसपी अबोहर संदीप सिंह द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए सीआईए स्टाफ-2 के प्रभारी सज्जन सिंह, एएसआई मिलख राज ने खास मुखबिर ने सूचना दी कि रामजी लाल पुत्र कृष्ण लाल वासी सप्पांवाली राजस्थान से पोस्त लाकर बेचने का काम करता है। पोस्त देने के लिए नई आबादी क्षेत्र में आया हुआ है। जे.पी. पार्क के निकट रामजी लाल को 40 किलो पोस्त सहित काबू किया। आरोपी के खिलाफ नगर थाना 2 में मुकदमा नं. 24, 24.04.22 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। आरोपी को आज अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है। फाजिल्का के एसएसपी भूपिंद्र सिंह ने बताया कि फाजिल्का को नशा व असामाजिक तत्वों से मुक्त करने के लिए अभियान चला रखा है। रिमांड के दौरान आरोपियों से पता लगाया जायेगा कि पोस्त कहां से लेकर आये थे और किसे सप्लाई करना था।
फोटो:3, पुलिस पार्टी व आरोपी
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
नई दिल्ली 1 मार्च 26*T20 WC: सेमीफाइनल में पहुंचा भारत
सहारनपुर 1 मार्च 26*डीआईजी अभिषेक सिंह ने देवबंद में किया फ्लैग मार्च
हरिद्वार 1 मार्च 26*सड़क सुरक्षा प्रति जागरूक करने वाले प्रोडयुसर एवं हेलमेट मैं ऑफ इंडिया से भेंट