पंजाब24जून*चोरी के मामले में दो आरोपी काबू, पुलिस रिमांड पर
तीसरा आरोपी अभी फरार
अबोहर, 24 जून (शर्मा/सोनू):फिरोजपुर के डीआईजी इंद्रबीर सिंह, फाजिल्का के एसएसपी भूपिंद्र सिंह के दिशा निर्देशों पर एसपीडी अजय राज सिंह, डीएसपी बल्लुआना अवतार सिंह, डीएसपी अबोहर संदीप सिंह द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए नगर थाना के प्रभारी मनोज कुमार, एएसआई कुलविंद्र सिंह व अन्य पुलिस पार्टी ने चोरी के मामले में दो चोरों दीपक कुमार उर्फ वीरू पुत्र कुलवंत सिंह, सुनील कुमार उर्फ काली पुत्र मंगत सिंह वासी अजीत नगर को काबू किया है। आरोपियों से एक एलसीडी बरामद की गई है। दोनों आरोपियों को न्यायाधीश मैडम जसप्रीत कौर की अदालत में पेश किया गया जहां से उन्हें पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। इस मामले में तीसरा आरोपी करण पुत्र बलराम भारती वासी अजीत नगर फरार है। डीएसपी संदीप सिंह ने बताया कि असामाजिक तत्वों, चोरी करने व नशा बेचने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जायेगा। दो आरोपियों को काबू किया गया है। रिमांड के दौरान इनसे पता लगाया जायेगा कि कितनी चोरियां की है। नगर थाना पुलिस ने राजा सिंह पुत्र मिट्ठू सिंह वासी अजीत नगर के बयानों पर उसके घर चोरी करने के मामले में मुकदमा नं.165, 23.06.22 भांदस की धारा 380, 457आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया था। मामले की जांच जारी है।
फोटो : 1, जानकारी देती पुलिस व पकड़े गए आरोपी।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
देहरादून20अगस्त26*2027 के चुनाव से पहले उत्तराखंड की राजनीति में हलचल तेज,
हरिद्वार20अगस्त2026*हरिद्वार तहसील में स्वतंत्रता दिवस समारोह, आंदोलनकारियों का सम्मान
उत्तर प्रदेश20अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*