[3/23, 20:26] Sn Sharma Punjab: सीआईए स्टाफ अबोहर ने 20 ग्राम हैरोइन सहित एक को काबू किया, पुलिस रिमांड पर
अबोहर, 23 मार्च (शर्मा): फिरोजपुर के डीआईजी इंद्रबीर सिंह, फाजिल्का के एसएसपी सचिन गुप्ता के दिशा निर्देशों पर एसपीडी अजय राज सिंह, डीएसपी बल्लुआना अवतार सिंह, डीएसपी अबोहर संदीप सिंह द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए सीआईए स्टाफ अबोहर-2 के प्रभारी सज्जन सिंह, एएसआई मिलख राज, एएसआई सोमप्रकाश दौराने गश्त किलियांवाली बाईपास की तरफ जा रहे थे कि इतने में एक युवक पैदल आता दिखाई दिया। शक के आधार पर उसे रोककर तलाशी ली तो उससे 20 ग्राम हैरोइन बरामद हुई। पकड़े गए आरोपी की पहचान रेशम सिंह उर्फ बब्बी पूुत्र उतार सिंह वासी घटियांवाली बोदला के रूप में हुई। आरोपी के खिलाफ नगर थाना 1 में मामला दर्ज अदालत में पेश किया गया जहां से उसे पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड पर भेज दिया।
[3/23, 20:26] Sn Sharma Punjab: 240 बोतलें शराब मामले में रवि कुमार बरी
अबोहर, 23 मार्च (शर्मा): अबोहर सबडिवीजन के न्यायाधीश लखबीर सिंह की अदालत में 240 बोतलें शराब आरोपी रवि कुमार पुत्र मंगला राम वासी संतनगरी गली नं. 1 पुरानी फाजिल्का रोड के वकील संदीप बजाज ने अपनी दलीलें पेश की। दूसरी ओर नगर थाना की पुलिस व सरकारी वकील ने अपनी दलीलें पेश की। अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद एडवोकेट संदीप बजाज की दलीलों को मद्देनजर रखते हुए 240 बोतलें शराब मामले में रवि कुमार को सबूतों के अभाव में बरी किया।
मिली जानकारी अनुसार नगर थाना 1 के एएसआई कर्मजीत सिंह ने रवि कुमार को 240 बोतलों सहित काबू किया था। रवि के खिलाफ मुकदमा नं. 46, 22.03.2018को एक्साईज एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था।
—
SATYA NARAYAN SHARMA
Crime Reporter
Contact No. 70870-64500, 98150-75201
सत्य नारायण शर्मा (शर्मा पत्रकार)
Nai Abadi St. No.11, Kumarawali Gali, ABOHAR
क्राईम रिपोर्टर, अबोहर, जिला फाजिल्का (पंजाब)
हर प्रकार की खबरें, विज्ञापन, जन्मदिन, सालगिरह, शोक बेदखली, बेदखली बहाल करवाने, कोर्ट नोटिस संदेश प्रकाशित करवाने के लिए सम्पर्क करें

More Stories
लखनऊ 27 फ़रवरी 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….
कौशाम्बी 27 फ़रवरी 26*एयरपोर्ट मार्ग में उखाड़े गए हैंडपंपों को स्थापित करने के लिए दी गई करोड़ों की धनराशि गबन कर गए अफसर*
कौशाम्बी 27 फ़रवरी 26*विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम के संबंध में समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों के चिकित्साधिकारियों के साथ उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने की बैठक*