पंजाब22अप्रैल*एकतरफा प्यार में लड़के से परेशान होकर लड़की ने की आत्महत्या, लड़के के खिलाफ मामला दर्ज
अबोहर, 22 अप्रैल (शर्मा): नगर थाना प्रभारी इंस्पैक्टर मनोज कुमार, एएसआई अमरीक सिंह व अन्य पुलिस पार्टी ने लड़की द्वारा आत्महत्या किए जाने के मामले में लड़की के पिता रिंकू पुत्र रामदास वासी गली नं. 6 गुरू कृपा के बयानों के आधार पर मामला दर्ज किया है। रिंकू ने बताया कि उसकी लड़की काजल उम्र 16 वर्ष को रामचंद्र पुत्र उदयवीर वासी बाबा दीप सिंह ने नगर अक्सर फोन पर तंग करता था जिसके चलते उसकी लड़की ने कमरे में जाकर अपनी चुन्नी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने पिता रिंकू के बयानों के आधार पर मुकदमा नं. 57, 22.04.2022 भांदस की धारा 306 आईपीसी के तहत आरोपी रामचंद्र पुत्र उदयवीर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि दोनों के मोबाईल लोकेशन निकलवाई जायेगी और पता लगाया जायेगा कि कौन किसे फोन करता था कि और मामला क्या है। आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी जारी है।
फोटो:3, पुलिस पार्टी व मृतक लड़की।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
लखनऊ24अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
बाँदा24अगस्त26* पुलिसकर्मियों ने ली नशामुक्ति की शपथ, समाज को जागरूक करने का लिया संकल्प
बाँदा24अगस्त26*राष्ट्रगान के दौरान मंच से उतरने का वीडियो वायरल, कांग्रेस ने मांगी FIR