पंजाब21सितम्बर*अदालत द्वारा गिरफ्तारी वारंट जारी, सुरेन्द्र चौधरी को जेल भेजा
अबोहर, 21 सितबर (शर्मा/सोनू/चुघ)। अबोहर सब डिवीजन के न्यायाधीश राजन अनेजा की अदालत में सुरेन्द्र चौधरी पुत्री हजारी राम निवासी वरियामखेड़ा हाल आबाद नई आबादी अबोहर में चैक बाऊंस के मामले में अपनी जमानत करवाई थी, जिसके चलते सुरेन्द्र चौधरी अदालत में तारीख पर हाजिर नहीं हुआ। न्यायाधीश राजन अनेजा ने उसके गिरफ्तारी वारंट जारी किए। जमानत देने वाले को भी बुलाया गया। जमानत देने ने चौधरी को अदालत में पेश किया। न्यायाधीश ने उसे जेल भेज देने के आदेश पारित किए।
मिली जानकारी के अनुसार सचिन नरूला पुत्र किशोर चंद नरूला नई आबादी गली नंबर 9 ने सुरेन्द्र चौधरी के खिलाफ दो लाख रूपये का चैक बाऊंस का केस अदालत में दायर किया था। सुरेन्द्र कुमार ने अपने वकील के माध्यम से जमानत करवाई थी। जमानत करवाने के बाद सुरेन्द्र कुमार अदालत में पेश नहीं हुआ। अदालत ने उसके वारंट जारी हुए और पुलिस ने उसे पकड़ कर अदालत में पेश किया, जहां उसे जेल भेज देने के आदेश पारित हुए।
फोटो: 01, आरोपी को जेल लेजाती पुलिस।
************

More Stories
कौशाम्बी17अगस्त26*प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के 3 साल कार्यकाल पूरे होने पर जरूरतमंदो को फल मिठाई वितरित किया -*
अयोध्या17अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
भागलपुर17अगस्त26*भागलपुर में तीसरी सोमवारी पर उमड़ा आस्था का सैलाब, बोल बम के जयघोष से गूंजा शहर