पंजाब21अप्रैल*लूटपाट करने वालों व नशा तस्करों को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जायेगा : एसएसपी भूपिंद्र सिंह
अबोहर, 21 अप्रैल (शर्मा): फाजिल्का के एसएसपी भूपिंद्र सिंह व डीएसपी संदीप सिंह ने बताया कि जिला फाजिल्का में नशा तस्करों व लूटपाट करने वाले किसी भी आरोपी को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जायेगा। चाहे वह किसी भी पार्टी से संबंध रखता हो। एसएसपी ने बताया कि उन्होंने स्टेट नाका राजपुरा, गुमजाल व बकैनवाला, बजीतपुर भोमा जिनके राजस्थान के साथ बार्डर लगते हैं। इन इलाकों में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किये गये हैं। जो भी वाहन यहां से गुजरते हैं उनकी चैकिंग की जाती है। हमारी टीम ने काफी मात्रा में नशा तस्करों को पकडऩे में सफलता हासिल की है। शहर में बढ़ रही चोरी की घटनाओं व लूटपाट की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए कड़े कदम उठाये हैं। पुलिस को काफी हद तक कामयाबी मिली है। उन्होंने सरपंचों व पंचों व पार्षदों से अपील की है कि वह पुलिस का सहयोग करें। अगर आपके इलाके में कोई व्यक्ति नशा तस्करी या लूटपाट करता है तो उसकी सूचना पुलिस को दें।
फोटो:6, जानकारी देते एसएससपी व डीएसपी।
—
SATYA NARAYAN SHARMA
Crime Reporter
Contact No. 70870-64500, 98150-75201
सत्य नारायण शर्मा (शर्मा पत्रकार)
Nai Abadi St. No.11, Kumarawali Gali, ABOHAR
क्राईम रिपोर्टर, अबोहर, जिला फाजिल्का (पंजाब)
हर प्रकार की खबरें, विज्ञापन, जन्मदिन, सालगिरह, शोक बेदखली, बेदखली बहाल करवाने, कोर्ट नोटिस संदेश प्रकाशित करवाने के लिए सम्पर्क करें

More Stories
झाँसी25 अप्रैल26*610 कुंवारे अधेड लोगो से लाखो की ठगी का खुलासा.
सुल्तानपुर25 अप्रैल26*युवक की ट्रेन हादसे में दर्दनाक मौत, पुलिस ने साथी को हिरासत में लिया*
लखनऊ25 अप्रैल26*शिक्षा विभाग में हड़कंप: हाईकोर्ट ने DIOS बाराबंकी को हटाने का दिया आदेश