पंजाब21अक्टूबर*14 ग्राम हैरोइन व 1 लाख 37 हजार रूपये ड्रग मनी सहित 1 काबू आरोपी को जेल भेजा
-एक महीने पहले ही आरोपी जेल से छूट कर आया था
अबोहर, 21 अक्तूबर (शर्मा) : नार्कोटिक्स रेंज सैल के एएसआई जगराज सिंह ने 14 ग्राम हेरोईन तथा 1 लाख 37 हजार ड्रग मनी आरोपी शैंपी को एक दिन के पुलिस रिमांड के बाद न्यायाधीश हरप्रीत सिंह की अदालत में पेश किया। अदालत ने आरोपी को कोरोना रिपोर्ट आने तक आरजी जेेल में रखने के आदेश जारी किए।
गौरतलब है कि अबोहर के प्रभारी सज्जन सिंह, एएसआई यज्ञराज सिंह, एएसआई मिलखराज को खास मुखबिर ने सूचना दी थी कि सैपी घारू पुत्र सुनील घारू वासी अजीत नगर गली नं. 1 अबोहर जो हैरोइन बेचने का काम करता है। अगर उसे काबू किया जाये तो उससे भारी मात्रा में नशीला पदार्थ मिल सकता है। पुलिस ने छापामार कर आरोपी को काबू किया। उसके पास से 14 ग्राम हैरोइन व 1 लाख 37 हजार रूपये ड्रग मनी बरामद की गई। आरोपी के खिलाफ नगर थाना अबोहर में मामला दर्ज किया गया। आरोपी को आज न्यायाधीश हरप्रीत सिंह की अदालत में पेश किया गया जहां से उसे पुलिस रिमांड के बाद जेल भेज दिया।
फोटो 04: आरोपी व पुलिस पार्टी।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
नई दिल्ली 1 मार्च 26*T20 WC: सेमीफाइनल में पहुंचा भारत
सहारनपुर 1 मार्च 26*डीआईजी अभिषेक सिंह ने देवबंद में किया फ्लैग मार्च
हरिद्वार 1 मार्च 26*सड़क सुरक्षा प्रति जागरूक करने वाले प्रोडयुसर एवं हेलमेट मैं ऑफ इंडिया से भेंट