पंजाब20अप्रैल*सीवरेज बोर्ड कर रहा है हादसे का इंतजार
कई दिनों से टूट पड़े सीवरेज के ढक्कन दे रहे हैं हादसे को न्योता : राजू चराया
अबोहर, 20 अप्रैल (शर्मा): शहर में विभिन्न जगहों पर सीवरेज के टूटे हुए ढक्कन हादसों को न्योता दे रहे हैं। स्टील ब्रिज के पास व सेठी पैलेस पर बने खड्डा व सीवरेज का ढक्कन टूटे होने के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। समाजसेवी राजू चराया व ऑन डॉट कोरियर के संचालक संजय उर्फ राजू ने कहा कि दोनों खड्डे बिल्कुल मोड पर हैं जो रात्रि के समय बिल्कुल दिखाई नहीं देते। इन खड्डों के कारण कभी भी कोई हादसा हो सकता है। सीवरेज बोर्ड व नगर निगम शायद किसी हादसे का इंतजार में है। शायद किसी हादसे के बाद ही इनके अधिकारी हरकत में आयेंगे। उन्होंने सीवरेज बोर्ड व नगर निगम के अधिकारियों से मांग की है कि इन खड्डों के जल्द से जल्द ठीक करवाया जाये।
फोटो:2, स्टील ओवर ब्रिज के पास सीवरेज का टूटा ढक्कन व सेठी पैलेस रोड पर बना खड्डा।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
लखनऊ24अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
बाँदा24अगस्त26* पुलिसकर्मियों ने ली नशामुक्ति की शपथ, समाज को जागरूक करने का लिया संकल्प
बाँदा24अगस्त26*राष्ट्रगान के दौरान मंच से उतरने का वीडियो वायरल, कांग्रेस ने मांगी FIR