पंजाब19सितम्बर*10 किलो पोस्त व मोटरसाईकिल सहित दो काबू, पुलिस रिमांड पर
अबोहर, 19 सितम्बर (शर्मा/सोनू/चुघ/सुरेन्द्र शर्मा/जगदीश)। फिरोजपुर के आईजी जसकरण सिंह, फाजिल्का के एसएसपी भूपिंद्र सिंह के दिशा निर्देशों पर एसपीडी गुरविंद्र सिंह संघा, डीएसपी बल्लुआना विभोर शर्मा, डीएसपी अबोहर सुखविंद्र सिंह संह द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए थाना बहाववाला के प्रभारी परमजीत कुमार, बजीतपुरभोमा चौकी के प्रभारी बलवीर सिंह, सीतो चौकी के प्रभारी गुरविंद्र सिंह व अन्य पुलिस पार्टी दौराने गश्त बजीतपुर भोमा की तरफ जा रही थी कि सामने से दो व्यक्ति हाथ में गट्टा लेकर आते हुए दिखाई दिया। शक के आधार पर दोनों को रोककर तलाशी ली तो उनके गट्टे में से 10 किलो चूरा पेास्त बरामद हुआ। आरोपियों की पहचान मनप्रीत सिंह उर्फ लड्डू पुत्र गुरचरण सिंह वासी झंडकलां जिला मानसा हालाबाद कंदूखेड़ा, फकीरचंद उर्फ फकीरिया वासी कदूखेडा के रूप में हुई। दोनों आरोपियों को आज न्यायाधीश अर्जुन सिंह की अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जायेगा।
फोटो:7, पुलिस पार्टी व आरोपी।
—
SATYA NARAYAN SHARMA
Crime Reporter
Contact No. 70870-64500, 98150-75201
सत्य नारायण शर्मा (शर्मा पत्रकार)
Nai Abadi St. No.11, Kumarawali Gali, ABOHAR
क्राईम रिपोर्टर, अबोहर, जिला फाजिल्का (पंजाब)
हर प्रकार की खबरें, विज्ञापन, जन्मदिन, सालगिरह, शोक बेदखली, बेदखली बहाल करवाने, कोर्ट नोटिस संदेश प्रकाशित करवाने के लिए सम्पर्क करें

More Stories
सतना16अगस्त26*डिग्री कॉलेज सतना के NCC कैडेट्स ने स्वतंत्रता दिवस परेड में लहराया परचम
आगरा16अगस्त26: आगरा में बीच चंबल नदी में खराब हुआ स्टीमर*
कानपुर नगर16अगस्त26*सावन के तीसरे सोमवार पर जागेश्वर महादेव मंदिर मैनावती रोड खेवरा नवाबगंज पर विशाल भंडारे का आयोजन