पंजाब19नवम्बर*पालतू कुत्ते ने बुजुर्ग को सात बार काटा, अस्पताल में भर्ती|
बुजुर्ग ने कुत्ते केे मालिक पर कटवाई एमएलआर
,आप नेता भी मिले-गली नंबर सात मेंं पहले भी पालतू कुत्ते ने काटा था बच्ची को
अबोहर। गली नंबर सात में एक बार फिर पालतू कुत्ते की ओर से बुजुर्ग को सात बार काटकर बुरी तरह जख्मी कर दिया। उसे उपचार केे लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पीड़ित की ओर से कुत्ते केे मालिक पर सरकारी अस्पताल में एमएलआर भी कटवाई है और पुलिस के एएसआई सतपाल सिंह मामले की जांच कर रहे हैं। इधर, पीड़ित के आप नेता विजय कंबोज से मुलाकात कर पालतू कुत्ते के मालिक पर कार्रवाई करने की मांग की है। गली नंबर सात निवासी नत्थू राम ने बताया कि गत दिवस वह गली में टहलने के लिए निकला था। इसी दौरान गली में स्थित एक घर के पालतू कुत्ते ने उसे बुरी तरह सात बार नोच डाला और जख्मी कर दिया। उसके परिजन उसे सिविल अस्पताल में ले गए और उपचार करवाया। नत्थू राम के बेटे मोहनपाल ने बताया कि इस संबंधी पुलिस को सूचना दे दी गई है। यदि पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई न की गई, तो संघर्ष किया जाएगा। इधर, इलाके के जागरूक लोगों ने कहा कि घर केे मालिकों को कुत्तों को बंद करके रखना चाहिए। अभी तो व्यक्ति घायल हुआ है, कल तो ज्यादा नुकसान भी हो सकता है। इसकेे अलावा प्रशासन व पुलिस को भी इस ओर ध्यान देना चाहिए। गौरतलब है कि उक्त कुत्ते की ओर से पहले भी एक बच्ची को बुरी तरह काटा गया था, जिसके बाद काफी विवाद हुआ था।
—
SATYA NARAYAN SHARMA
Crime Reporter
Contact No. 70870-64500, 98150-75201
सत्य नारायण शर्मा (शर्मा पत्रकार)
Nai Abadi St. No.11, Kumarawali Gali, ABOHAR
क्राईम रिपोर्टर, अबोहर, जिला फाजिल्का (पंजाब)
हर प्रकार की खबरें, विज्ञापन, जन्मदिन, सालगिरह, शोक बेदखली, बेदखली बहाल करवाने, कोर्ट नोटिस संदेश प्रकाशित करवाने के लिए सम्पर्क करें

More Stories
लखनऊ 11 फ़रवरी 26*सीएम ने आज लखनऊ में शासन स्तर के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर प्रदेश की कानून-व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की।
उन्नाव11 फ़रवरी 26*उन्नाव: सड़क हादसे में युवक की मौत, मुआवजे की मांग को लेकर फैक्ट्री गेट पर हंगामा*
जोधपुर 11 फ़रवरी 26*राजस्थान मे भर्ती परीक्षाओ मे OBC आरक्षण के साथ हो रहा निरंतर खिलवाड बेहद चिंताजनक है।