पंजाब17नबम्बर*सुरेंद्र जाखड़ ट्रस्ट द्वारा प्रथम हिमांशु मेहता मेमोरियल शूटिंग चैंपियनशिप आज से शुरू
– शूटिंग में दिलचस्पी रखने वाले खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में भाग आवश्य लेवें- जयवीर जाखड़
अबोहर। सहकारिता पुरूष स्व.सुरेंद्र जाखड़ की पावन स्मृति में गठित सुरेंद्र जाखड़ ट्रस्ट की ओर से इलाके में पहले हिमांशु मेहता मेमोरियल शूटिंग चैंपियनशिप का आयोजन आज स्थानीय वी.टी शूटिंग स्पोर्ट्स एकेडमी में किया गया। इस प्रतियोगिता को शुरू करवाने विशेष तौर से सुरेंद्र जाखड़ ट्रस्ट के ट्रस्टी जयवीर जाखड़ पहुंचे। श्री जाखड़ ने कहा कि नौजवानों को खेलों प्रति समर्पित देख और भारी संख्या में हिस्सा लेते देख बहुत खुशी महसूस होती है। उन्होंने कहा कि स्व. हिमांशु मेहता की याद में यह टूर्नामेंट करवाया जा रहा है क्योंकि उनका सपना था कि इलाके के बच्चे अन्य खेलों की भांति शूटिंग में भी भाग ले ओर देश का नाम रोशन करें। गौरतलब है कि स्वर्गीय हिमांशु के सानिध्य में इलाके के अनेकों बच्चों ने शहर का नाम रोशन कर अनेकों अवार्ड भी जीते है। श्री जाखड़ ने बताया कि यह प्रतियोगिता लगातार तीन दिन तक चलेगी व विजेताओं को ट्रस्ट की द्वारा नगद पुरस्कार व ट्राफी देकर सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने इलाके के सभी शूटिंग में दिलचस्पी रखने वाले खिलाड़ियों से इस प्रतियोगिता में भाग लेने की अपील की है।

More Stories
सतना7मई26*सतना सेंट्रल जेल की सहायक अधीक्षक फिरोजा खातून ने कैदी से रचाई शादी*
उत्तर प्रदेश7मई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
उन्नाव7मई26*सृष्टि कल्याण के लिए हुयी द्वादश ज्योतिर्लिंग की स्थापना…विज्ञानानंद सरस्वती महाराज