पंजाब17जून23*7 किलो पोस्त सहित दो काबू
अबोहर, 17 जून (शर्मा/सोनू): फिरोजपुर के डीआईजी रणजीत सिंह, फाजिल्का के एसएसपी अवनीत कौर सिद्धू के दिशा निर्देशों पर एसपीडी मनजीत सिंह, एसपी हैडक्वाटर मोहन लाल, एसपी गुरमीत सिंह, डीएसपी अबोहर सुखविंद्र सिंह बराड़, डीएसपी बल्लुआना देहाती ए.डी. सिंह द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए थाना खुईयांसरवर के प्रभारी हरप्रीत सिंह, कल्लरखेड़ा चौकी के प्रभारी मनजीत सिंह, एएसआई सुखदेव सिंह ने नाका गुमजाल पर नाकाबंदी कर रखी थी कि सामने से दो युवक पिट्ठु बैग लेकर नाके से गुजरने लगे। जब इनके बैगों की तलाशी ली तो इनके बैगों से साढ़े 3-साढे 3 किलो चूरा पोस्त बरामद हुआ। आरोपियों की पहचान अजय उर्फ अज्जू पुत्र कृष्ण लाल वासी गली नं.5 अजीत नगर अबोहर, कुलविंद्र सिंह उर्फ रमन पुत्र सोबा सिंह वासी गली नं. 3 अजीत नगर के रूप में हुई। दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना खुईयांसरवर में मामला दर्ज किया गया। दोनों को आज न्यायाधीश मैडम रूबीना जोसन की अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड की मांंग की जायेगी।
फोटो:8 पुलिस पार्टी वआरोपी।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
लखनऊ16जून26*भ्रष्ट अफसरों पर CM योगी का अल्टीमेटम: “एक्शन लो, वरना एक दिन में 100 से ज्यादा सस्पेंड करूंगा”
पूर्णिया बिहार 16 जून 26 : जनकल्याण शिविर का MLA ने किया निरीक्षण, आयुक्त को दिए निर्देश*
पूर्णिया बिहार 16 जून 26 : सोते बेटे को उतारा मौत के घाट, जमीन विवाद में खूनी खेल! कसबा में गोलियों की गूंज से दहशत*