पंजाब16दिसम्बर24*बार एसो. के प्रधान लखविंद्र सिंह ने गौसेवा हेतू भेंट किए 11 हजार रूपये
अबोहर, 16 दिसम्बर (शर्मा/सोनू): गांव रायपुरा स्थित श्री गौपाल गौशाला में श्री जम्भवाणी हरि गौ कथा का आयोजन 7 दिसंबर से 13 दिसम्बर तक गौशाला प्रांगण में किया गया है। इस दौरान कथावाचक स्वामी सच्चिदानन्द जी आचार्य (लालासर साथरी) कथा कथा का वाचन किया गया। इस कथा में स्वामी मनोहर दास जी शिक्षा शास्त्री, महन्त मनमोहन दास जी इच्छापूर्ण बाला जी धाम व स्वामी कृष्ण दास जी फलाहारी व स्वामी रमतानन्द जी विशेषतौर पर उपस्थित हुए। इस अवसर पर बार एसोसिएशन के प्रधान लखविंद्र सिंह सिद्धू, सैक्ट्री गौरी शंकर माकड़, पूर्व प्रधान बी.एस. हेयर, पूर्व सैक्ट्री प्रकाश सिंह बराड़, धर्मिंद्र बराड़, महावीर गिला, नवीन पूनिया का कथा स्थल पर पहुुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। बार एसो. के प्रधान लखविंद्र सिंह ने गौसेवा के लिए 11 हजार रूपये का दानस्वरूप भेंट किए। गौशाला प्रबंधकों ने उन्हें स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया व आभार व्यक्त किया।
फोटो:1, बार एसो. के प्रधान लखविंद्र सिंह सिद्धू को सम्मानित करते गौशाला के प्रबंधक।
More Stories
लखीमपुर खीरी 28 अक्टूबर 26*लंबी दूरी की ट्रेनों का इंतजार कर रहे लखीमपुर खीरी जिले के नागरिकों के लिए अच्छी खबर
जालौन 28 अक्टूबर 26*राजकीय मेडिकल कॉलेज में रैगिंग के मामले में 17 एमबीबीएस छात्र 3 महीने के लिए निलंबित,
लखनऊ28 अक्टूबर 26*यूपी के स्कूलों में समय पर कोर्स पूरा कराने पर जोर।*