पंजाब15जून23*लूटपाट करने वाले तीन पम्प कर्मचारी काबू, पुलिस रिमांड पर
अबोहर, 15 जून (शर्मा/सोनू): थाना खुईयांसरवर के प्रभारी हरप्रीत सिंह, कल्लरखेड़ा चौकी के प्रभारी मनजीत सिंह व अन्य पुलिस पार्टी ने पम्प पर सुभाष चंद्र राजोतिया के साथ लूटपाट करने वाले तीन पम्प कर्मचारियों मुकेश खान पुत्र महेंद्र खान वासी फतेहगढ़ जिला हनुमानगढ़, रमनकुमार उर्फ सुनील कुमार पुत्र छोटू राम वासी ख्यालीवाली 11एलएनपी श्रीगंगानगर, सूरतज पुत्र वीर सिंह वासी रसूल हिसार हरियाणा को काबू करने में सफलता हासिल की है। तीनों को न्यायाधीश डयूटी मैजिस्ट्रेट राजन अनेजा की अदालत में पेश किया गया। योग्य न्यायाधीश ने तीनों को पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। चौथा आरोपी अंकुश पुत्र राजेश वासी सुलतानपुर हिसार अभी फरार बताया जा रहा है। थाना प्रभारी हरप्रीत सिंह ने बताया कि चारों कर्मचारियों ने डॉक्टर से पैट्रोल डालने के बाद गाड़ी का पीछा कर उनके साथ छीनाझपटी व मारपीट की थी। पुलिस ने डॉक्टर सुभाष चंद्र के बयानों पर मुकदमा न. 73, 13.06.23 भांदस की धारा 379बी, 323, 34आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया था। मामले की जांच जारी है।
फोटो:6 पुलिस पार्टी व आरोपी।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
लखनऊ5अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
लखनऊ5अगस्त26*60 साल से अधिक उम्र की महिलाओं को रोडवेज बसों में मिलेगी मुफ्त यात्रा, 100 करोड़ का प्रावधान किया….*
उत्तर प्रदेश5अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर*🕎सुबह 7 बजे की बड़ी खबरें……………….!!*