पंजाब15जून23*आम पार्टी के नेता इंद्रजीत भंडारी गिरफ्तार, एक फरार
अबोहर, 15 जून (शर्मा/सोनू): फाजिल्का के एसएसपी मैडम एसएसपी अवनीत कौर सिद्धू को रोजी पत्नी रमेश कुमार ने एक प्रार्थना पत्र देकर उसे अपशब्द जाति सूचक शब्द कहने के आरोप में इंद्रजीत भंडारी पुत्र तिलकराज वासी आनंद नगरी गली नं.2, सुखदेव सिंह पुत्र जसविंद्र सिंह वासी पक्का सीडफार्म के खिलाफ कार्यवाई की मांग की थी। उन्होंने कहा कि जो मैसेज इन्होंने मोबाईल पर डाले थे जिससे हमारी व हमारे परिवार की बदनामी हुई है। पुलिस ने जांच के बाद डीएसपी डी सुखविंद्र सिंह के दिशा निर्देशों पर नगर थाना अबोहर में मुकदमा नं. 114, भांदस की धारा 500, 509, 120बी, एससी एक्ट 3 (1) इंद्रजीत भंडारी व सुखदेव सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि इंद्रजीत भंडारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कल उन्हें अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जायेगा। इस मामले की जांच डीएसपी डी सुखविंद्र सिंह कर रहे हैं। इस मामले में दूसरा आरोपी सुखदेव सिंह फरार बताया जा रहा है। मामले की जांच जारी है।
फोटो:7, पुलिस पार्टी व इंद्रजीत भंडारी।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
अयोध्या २४ फरवरी २६ * 27 वर्षीय जवान देवेश सिंह शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित की। सेना के जवानों ने शहीद को अंतिम सलामी दी राष्ट्रीय ध्वज उनके परिजनों को सौंपा।
अयोध्या २४फरवरी २६ * शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर किया शिक्षण कार्य
लखनऊ २४ फरवरी २६ *पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर दुर्घटना के महज़ दो घंटे बाद ही सड़क ऐसी चमकाई गई, मानो वहां कभी कुछ हुआ ही न हो