पंजाब14दिसम्बर23*10 वर्षीय बच्ची से बलात्कार करने वाले 4 बच्चों के पिता को पुलिस रिमांड के बाद जेल भेजा
अबोहर, 14 दिसंबर (शर्मा/सोनू): नगर थाना के प्रभारी सुनील कुमार, एडीशनल एसएचओ बलविंद्र सिंह व फाजिल्का वूमैन सैल की प्रभारी वीरा रानी ने 10 वर्ष की बच्ची के साथ बलात्कार करने वाले आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया था। आरोपी को आज पुलिस रिमांड के बाद अदालत में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
जानकारी अनुसार लड़की के पिता ने बयानों में बताया कि उनकी लड़की को राजू पुत्र ओमप्रकाश झाड़ियों में ले गया और उसके साथ बलात्कार किया। नगर थाना पुलिस ने आरोपी राजू पुत्र ओमप्रकाश को काबू कर लिया है। लड़की के पिता के बयानों पर मुकदमा नं. 236, 10.12.23 भांदस की धारा 376 व 4 पोस्को एक्ट के तहत राजू पुत्र ओमप्रकाश वासी अबोहर के खिलाफ मामला दर्ज कर कर लिया है। आज लड़की के अदालत में 164 के बयान दर्ज करवाये गये।
बताया जाता है कि राजू पुत्र ओमप्रकाश चार बच्चों का बाप है। इधर समाजसेवी राजू चराया व अन्य समाजसेवियों ने मांग की है कि ऐसे व्यक्ति को कड़ी स कड़ी सजा दी जाये ताकि अपराधी ऐसी घटनाओं को अंजाम देने से पहले 100 बार सोचे।
फोटो: 3, पुलिस पार्टी व आरोपी व नाबालिगा।

More Stories
पूर्णिया बिहार5 मार्च26*पूर्णिया पुलिस का वाहन जांच अभियान: अपराध नियंत्रण और असामाजिक तत्वों पर अंकुश
लखनऊ 5 मार्च 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 10 बजे की बड़ी खबरें……………….
वाराणसी 5 मार्च 26*रामकृष्ण मिशन अस्पताल सिर्फ सेवा आश्रम नाम का ही रह गया, व्यवस्था दलाली पर*