पंजाब14जून23*थाना बहाववाला पुलिस ने शराब मामले में दो आरोपियों को काबू किया
अबोहर, 14 जून (शर्मा/सोनू): फिरोजपुर के डीआईजी रणजीत सिंह, फाजिल्का के एसएसपी अवनीत कौर सिद्धू के दिशा निर्देशों पर डीएसपी अबोहर सुखविंद्र सिंह बराड़, डीएसपी बल्लुआना देहाती ए.डी. सिंह द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए थाना बहाववाला के प्रभारी बलविंद्र सिंह टोहरी, एएसआई काला सिंह दौराने गश्त खेरपुर की तरफ जा रहे थे कि सामने से दो युवक संदिग्ध अवस्था में आते दिखाई दिये। जब उनकी तलाशी ली तो उनसे 95 पऊए राजस्थानी बरामद हुए। आरोपियों की पहचान मुकेश कुमार पुत्र महेंद्र, करण पुत्र नरसी राम वासी खैरपुर के रूप में हुई। दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना बहावाला में मामला दर्ज किया गया। दोनों आरोपियों को न्यायाधीश अर्जुन सिंह की अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जायेगा।
फोटो:4, पुलिस पार्टी व आरोपी।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
लखनऊ5अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
लखनऊ5अगस्त26*60 साल से अधिक उम्र की महिलाओं को रोडवेज बसों में मिलेगी मुफ्त यात्रा, 100 करोड़ का प्रावधान किया….*
उत्तर प्रदेश5अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर*🕎सुबह 7 बजे की बड़ी खबरें……………….!!*