पंजाब13दिसम्बर*इरादा कत्ल के मामले में मनप्रीत सिंह उर्फ मन्ना को खुईयांसरवर पुलिस ने गिरफ्तार किया
अबोहर, 13 दिसंबर (शर्मा): थाना खुईयांसरवर के प्रभारी अमरिंद्र सिंह, पटीसदीक चौकी प्रभारी बलवीर सिंह व अन्य पुलिस पार्टी ने जान से मार देने की कोशिश करने के मामले में एक आरोपी मनप्रीत सिंह उर्फ मन्ना पुत्र पहलवान सिंह वासी सप्पांवाली कालोनी को काबू करने में सफलता हासिल की है। आरोपी को न्यायाधीश मैडम रूबीना जोसन की अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जायेगा। मिली जानकाीर अनुसार गांव शेरगढ़ निवासी रामकुमार पुत्र हंसराज के बयानों पर पुलिस ने मुकदमा ंन. 111, 30.07.2021 भांदस की धारा 307, 323, 148, 149 के तहत शंकर लाल, रामकुमार, कृष्ण कुमार पुत्रान फूला राम, फूला राम पुत्र डुंगर राम, भूरी देवी पत्नी फूला राम वासी शेरगढ़, अमर पुत्र मेहरचंद, चंदरभान पुत्र रामजी लाल वासी सैयदांवाली, छिंदा पुत्र जसवीर सिंह वासी सप्पांवाली व 8-9 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। इनमें से कुछ आरोपियों को काबू कर लिया गया है जबकि कुछ की गिरफ्तार बाकी है।
फोटो:6, पुलिस पार्टी व आरोपी
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
पूर्णिया बिहार 18 अगस्त 26 *पूर्णिया निबंधन कार्यालय में हड़ताल का पहला दिन, आम लोग परेशान,
लखनऊ19अगस्त26*यूपी में भारी तबाही का अलर्ट: मौसम विभाग ने 3 जिलों के लिए जारी किया रेड अलर्ट
लखनऊ19अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर लखनऊ की कुछ महत्वपूर्ण खबरें