March 13, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

पंजाब13अक्टूबर*लूटपाट करने आए नशेड़ी ने महिला को उतारा मौत के घाट, दो दिन पुलिस रिमांड पर

पंजाब13अक्टूबर*लूटपाट करने आए नशेड़ी ने महिला को उतारा मौत के घाट, दो दिन पुलिस रिमांड पर

पंजाब13अक्टूबर*लूटपाट करने आए नशेड़ी ने महिला को उतारा मौत के घाट, दो दिन पुलिस रिमांड पर
अबोहर, 13 अक्तूबर (शर्मा/सोनू/चुघ/जगदीश शर्मा/सुरेन्द्र शर्मा): महिला से लूटपाट करने व उसकी हत्या करने के आरोपी को आज अदालत में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। गौरतलब है कि पुलिस ने मृतका के बेटे आकाशदीप के बयानों के आधार पर उसकी मां को मौत के घाट उतारने के आरोप में मुकदमा नं. 103, 11.10.2022 भांदस की धारा 302, 380, 459 आईपीसी के तहत हरजिंद्र सिंह पुत्र अजीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया था।
जानकारी अनुसार गांव झोरडख़ेड़ा में एक नशेड़ी हरजिंद्र सिंह पुत्र अजीत सिंह जो नशे करने का आदि है वह इसी लालच में आकाशदीप के घर दिन में घुस गया। उसकी माता हरपिंद्र कौर घर में अकेली थी। हरजिंद्र सिंह ने लूटपाट के इरादे से महिला का गला दबाकर उसे मौत के घाट उतार दिया और घर में से 5 हजार नगदी, सोने चांदी का कुछ सामान लेकर फरार हो गया। जब महिला को अस्पताल लाया गया तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
फोटो: 5, आरोपी व पुलिस पार्टी।

Taza Khabar