पंजाब13अक्टूबर*सुनील-सुधीर सिनेमा वाली जगह लगे मेले का लोग उठा रहे लुत्फ
अबोहर, 13 अक्तूबर (शर्मा/सोनू/चुघ/जगदीश शर्मा/सुरेन्द्र शर्मा): अबोहर में सुधीर-सुनील सिनेमा वाली जगह पर लगे मेले का लोग खूब लुत्फ उठा रहे हैं। यहां लगे विभिन्न प्रकार के झूले, स्टालें लोगों को काफी आकर्षित करते हैं। इसके अलावा यहां कैमल सफारी का भी लोग काफी मजा ले रहे हैं। झूलों के अलावा यहां विभिन्न प्रकार की स्टालें लगाई हैं जहां बच्चों के खिलौने से लेकर घर के जरूरी सामान उपलब्ध है। खाने-पीने की भी स्टालें लगाई हैं। सांय 4 बजे से रात्रि 10 बजे तक लगने वाले मेले में भारी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं।
फोटो:4, मेले में लगे झूले व स्टालें।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR
More Stories
पूर्णिया बिहार 18 अक्टूबर2026 पूर्णिया में महापौर विभा कुमारी ने किया दो जगह पूजा मेले का भव्य शुभारंभ*
मुजफ्फरनगर: 18 अक्टूबर 26 गांजा आरोपी से कथित मारपीट पर अदालत सख्त, एसएसपी को भेजी आदेश की प्रति
लखनऊ 18 अक्टूबर 26*लखनऊ शिवा शर्मा हत्याकांड में बड़ी अपडेट*