पंजाब10अप्रैल*गांव सरदारपुरा के पूर्व सरपंच संदीप सिंह आम आदमी पार्टी के साथ करवाते हैं फोटो
अफीम का मामला दर्ज होने के बावजूद पुलिस नहीं कर रही गिरफ्तार
अबोहर, 10 अप्रैल (शर्मा/सोनू): अबोहर के विधायक संदीप जाखड ने आज पत्रकारों से बातचीत करते बताया कि आम आदमी पार्टी की सरकार में जिन लोगों पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामले दर्ज हैं वह चेयरमैन व आप नेताओं के साथ फोटो के खिंचवा कर अपनी शान बढ़ाते हें ओर पुलिस पर दबाव बनाते हैं। उन्होंने कहा कि जिन लोगों पर एनडीपीएस एक्ट का मामला दर्ज वह खुलेआम घूम रहे हैं। उन्हें या तो पुलिस का खौफ नहीं है या फिर राजनीतिक शय के चलते यह सब कुछ हो रहा है। संदीप जाखड़ ने कहा कि हो सकता है आप नेताओं को उक्त व्यक्ति संदीप कुमार पुत्र कृष्ण लाल वासी सरदारपुरा पूर्व सरपंच, व सुमित कुमार पुत्र भूपिंद्र सिंह वासी कुलार पर दर्ज पर्चे के बारे में जानकारी न हो लेकिन पुलिस को तो इस बारे में पता होता है।
इधर जब इस बारे में एसएसपी अवनीत कौर सिद्धू से बात की तो उन्होंने बताया कि मैंने थाना प्रभारी से फाईल मंगवाई है। जल्द ही जांच कर कार्यवाई अमल में लाई जायेगी।
फोटो:3 प्रैस को सम्बोधित करते संदीप जाखड़ व आरोपी की आप नेताओं के साथ फोटो।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
नई दिल्ली28जुलाई26* दिल्ली PWD के AE को CBI ने रिश्वत में दबोचा, ₹46.75 लाख नकद बरामद दो अन्य भी गिरफ्तार_*
नई दिल्ली28 जुलाई26*संसद मार्च में कैसे पहुंचे 2873 अपराधी? दिल्ली पुलिस महसंघ ने उठाए सवाल
नई दिल्ली28जुलाई26* परीक्षा सुधारों को लेकर PM मोदी का बड़ा ऐलान! नंदन नीलेकणी की अध्यक्षता में बनी हाई पॉवर टास्क फ़ोर्स