पंजाब08सितम्बर*खुईयांसरवर पुलिस ने नाबालिग बच्चे को दिल्ली से बरामद किया
अबोहर, 8 सितंबर (शर्मा): थाना खुईयांसरवर के प्रभारी अमरिंद्र सिंह, चौकी पटीसदीक के प्रभारी बलवीर सिंह व अन्य पुलिस पार्टी ने घर से लापता नाबालिग लड़के अखिल को दिल्ली से बरामद किया और इसी के साथ उसको बहला फुसला कर ले जाने वाले आरोपी मुस्कुदीन अंसारी पुत्र मुस्कदीन जानु अंसारी वासी गाजियाबाद को भी काबू कर लिया है। आरोपी को न्यायाधीश मैडम रवीना जोसन की अदालत में पेश किया गया। योग्य न्यायाधीश ने उसे पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। बताया जा रहा है कि अखिल ने अपनी फेसबुक के माध्यम से मुस्कुदीन अंसारी से चैटिंग करता था। दोनों में दोस्ती हो गई। अखिल को लेने के लिए वह दिल्ली से वरियामखेड़ा पहुंचा और अखिल को दिल्ली ले गया। पुलिस ने अखिल को दिल्ली से बरामद कर लिया है। मिली जानकारी अनुसार वरियामखेड़ा निवासी जगदीश कुमार पुत्र गोपीराम के बयानों के आधार पर मुकदमा नं.129, 3.09.2021 भांदस की धारा 346 आईपीसी के तहत 30.08.2021 को उसके बेटे अखिल के लापता होने का मामला दर्ज किया था। पुलिस ने लड़के अखिल के अदालत में 164 के बयान करवाये गये। धारा 363 की बढ़ौतरी की गई। मैडीकल रिपोर्ट आने पर धारा की बढ़ौतरी की जा सकती है।
फोटो:2, जानकारी देते थाना प्रभारी व आरोपी
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
नई दिल्ली ६ सितंबर २०२६*यूपी आजतक न्यूज चैनल पर *इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
रायगड 5 सितंबर 26*दिवेआगर समुद्रकिनारी तीन पर्यटकांचे सुखरूप रेस्क्यू; होमगार्ड आणि स्थानिक ग्रामस्थांच्या तत्परतेने मोठी दुर्घटना टळली
लखनऊ 5सितंबर 26*बड़े ही धूम धाम के साथ मनाई गई गोगा नवमी, श्रद्धालुओं ने जमकर छका भंडारा