पंजाब07मई*बाप को मौत के घाट उतारने वाले तीनों बेटों को जेल भेजा
अबोहर,7 मई (शर्मा): नगर थाना के प्रभारी मनोज कुमार शर्मा ने पिता का कत्ल करने वाले तीनों बेटों जीत सिंह उर्फ जीता, सुरजीत सिंह उर्फ काला, लखविंद्र सिंह उर्फ लखा पुत्रान छिंद्रपाल सिंह वासी पुरानी फाजिल्का रोड निकट भारत गैस एजेंसी अबोहर को रिमांड के बाद अदालत में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। गौरतलब है कि मृतक छिंदरपाल के भाई जसविंद्र सिंह पुत्र गुरबचन सिंह के बयानों के आधार पर भांदस की धारा 302, 34आईपीसी के तहत तीनों बेटों जीत सिंह उर्फ जीता, सुरजीत सिंह उर्फ काला, लखविंद्र सिंह उर्फ लखा पुत्रान छिंद्रपाल सिंह वासी पुरानी फाजिल्का रोड निकट भारत गैस एजेंसी अबोहर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। नगर थाना के प्रभारी इंस्पैक्टर मनोज कुमार शर्मा व अन्य पुलिस पार्टी ने इस मामले में तीनां बेटों जीतपाल, सुरजीत सिंह, लखविंद्र सिंह को काबू करने में सफलता हासिल की है। तीनों आरोपियों को आज अदालत में पेश किया गया। योग्य न्यायाधीश ने उन्हें पूछताछ के लिए दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। भरोसेमंद सूत्रों से जानकारी मिली है कि मृतक छिंदरपाल जो एक चक्की घर में लगाई हुई थी। तीनों बेटे बुरी आदतों के आदी थी। नशा आदि करते थे। परेशान होकर उसने तीनों बेटों को बेदखल कर दिया था। अपने बाप की सम्पत्ति हड़पने के लिए उसे मौत के घाट उतार दिया। मामले की जांच जारी है।
फोटो: 4, पुलिस पार्टी व काबू किये गए तीनों आरोपी।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
लखनऊ 27अगस्त 26*यूपी आजतक न्यूज चैनल पर लखनऊ की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
बांदा27अगस्त26* बांदा में पुलिसकर्मियों को बांधी राखी, नशामुक्त समाज का दिलाया संकल्प
कानपुर देहात 27 अगस्त 2026*कानपुर देहात में एसपी ऑफिस की छत से सिपाही के गिरने से हड़कंप, हाथ-पैर में आई चोटें जांच शुरू*