पंजाब07जनवरी*20 किलो चूरा पोस्त आरोपी ट्रक चालक को रिमांड के बाद जेल भेजा
अबोहर, 07 जनवरी (शर्मा): थाना खुईयांसरवर प्रभारी मैडम राजवीर कौर, एएसआई हरीचंद, एडीशनल एसएचओ रविंद्र शर्मा व अन्य पुलिस पार्टी ने 20 किलो पोस्त सहित पकड़े गए आरोपी बलजिंद्र सिंह पुत्र जरनैल सिंह वासी फत्तेउताड़ शाह थाना बाघापुराना जिला मोगा को रिमांड के बाद अदालत में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
गौरतलब है कि थाना खुईयांसरवर प्रभारी मैडम राजवीर कौर, एएसआई हरीचंद, एडीशनल एसएचओ रविंद्र शर्मा, एएसआई बलविंद्र सिंह व अन्य पुलिस पार्टी ने नाकाबंदी कर रखी थी कि राजस्थान की ओर से एक ट्राला आता दिखाई दिया। शक के आधार पर ट्राला रोककर तलाशी ली तो 20 किलो पोस्त बरामद हुआ। पकड़े गए आरोपी की पहचान बलजिंद्र सिंह पुत्र जरनैल सिंह वासी फत्तेउताड़ शाह थाना बाघापुराना जिला मोगा के रूप में हुई। आरोपी के खिलाफ थाना खुईयांसरवर में मुकदमा नं.2, 4.01.2022 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था।
फोटो:8, पुलिस पार्टी व आरोपी
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
मैनपुरी27जुलाई26*मामूली कहा सुनी के बाद देवर ने भाभी की गर्दन में धार दार हथियार से किया हमला
लखनऊ27जुलाई26*गुरु पूर्णिमा पर सीएम ने लिखी पाती, समझाया गुरु का महत्व*
नई दिल्ली27जुलाई26*🕎धर्मेंद्र प्रधान को BJP संगठन में मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी..!!*