पंजाब05फरवरी*शहरवासियों को भयमुक्त माहौल देना भाजपा का पहला लक्ष्य: अरूण नारंग
व्यापारियों के साथ हर समय साथ खड़ी है भाजपा: नारंग
अबोहर, 5 फरवरी। विधानसभा अबोहर से पंजाब लोक कांग्रेस, शिरोमणी अकाली दल संयुक्त और भाजपा के प्रत्याशी विधायक अरूण नांरग द्वारा शहर में डोर टू डोर जाकर भाजपा की नीतियों का प्रचार करने का सिलसिला जारी है जिसके तहत आज उन्होंने मंडी नंबर 1 व 2 के दुकानदारों से भेंट कर उनकी समस्याओं को सुना और भाजपा की सरकार बनने पर पहल के आधार पर हल करवाने का आश्वासन दिया। शांतमयी स्वभाव के प्रतयाशी अरूण नारंग की साफ सुथरी छवि से प्रभावित दुकानदारों ने उन्हे एक बार फिर से शहर का विधायक बनाने का विश्वास दिलाया। जिस पर विधायक नारंग ने कहा कि इस बार भाजपा का मुख्य लक्ष्य अबोहर शहर को भयमुक्त बनाना है। इसलिए सभी शहरवासियों को 20 फरवरी को एक बार फिर से कमल के फूल का बटन दबाकर भाजपा को विजयी बनाना होगा। भाजपा की सरकार बनने पर शहर में शांतमयी माहौल बनाया जाएगा और मंडी के दुकानदारों को पेश आने वाली हर समस्या का वे खुद पहल के आधार पर हल करवाएगें। उन्होंनें बताया कि प्रधानमंत्री नरिन्द्र मोदी ने देश के हर वर्ग के साथ साथ सदैव व्यापारी वर्ग का भी खास ख्याल रखा है। इसलिए देश के विकास को प्रगति पर ले जाने के लिए भाजपा को वियजी बनाएं। इस मौके पर उनके साथ मुन्ना जायसवाल, गुलशन भाटिया, गौरव टक्कर, कृष्ण नागपाल, अशोक छाबड़ा, नरिन्द्र मुंजाल, राम कृष्ण गुप्ता, अजय मलकट, प्रेम डुलगच, मनीश शर्मा व शक्ति सोनी मौजूद थे।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
सुल्तानपुर24अगस्त26भदैंया में कांवरियों का सैलाब, आदि गंगा गोमती तट से बाबा जनवारीनाथ धाम के लिए निकली विशाल कांवर यात्रा
लखनऊ24अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*
लखीमपुर खीरी24अगस्त26* सदभावना डाक कांवड़ को भाजपा नेता रवि गुप्ता ने रवाना किया*