पंजाब05फरवरी*डोर टू डोर अभियान के तहत ढाणी विशेषरनाथ में विधायक नारंग ने किया चुनाव प्रचार
मोदी जी के आदेशों पर हर ढाणी तक बिजली पहुंचाई गई: अरूण नारंग
अबोहर, 5 फरवरी। भाजपा प्रत्याशी अरूण नारंग द्वारा डोर टू डोर जाकर चलाए जा रहे अभियान के तहत गत सांय अरूण नारंग ने ढाणी विशेषरनाथ में जाकर पार्टी की नीतियों का प्रचार किया। ढाणी निवासी सुनील प्रजापति के निवास पर संबोधित करते हुए विधायक नारंग ने बताया कि भाजपा का मुख्य लक्ष्य शहर को भयमुक्त बनाना है। भाजपा ने अबोहर के विकास के लिए केन्द्र की भाजपा सरकार ने अमृत योजना के तहत 156 करोड़ रूपए दिए जिससे शहर का विकास हुआ है। इसके अलावा पंचायतों के विकास के लिए मनरेगा फंड में 9 से 10 करोड प्रतिवर्ष जारी करवाए। हर ढाणी तक बिजली सप्लाई करवाई गई। आयुष्मान योजना के तहत हर परिवार को प्रतिवर्ष 5 लाख रूपए तक का मुफत ईलाज तथा किसान सहायता योजना के तहत 6 हजार रूपए प्रतिवर्ष किसान भाईयों को दिए गए। उन्होंनें कहा कि भाजपा के हाथों में ही देश का भविष्य सुरक्षित है। इसलिए भाजपा को अधिक से अधिक वोट देकर विजयी बनाएं। जिस पर सभी ढाणी वासियों ने उन्हें भारी मतों से विजयी बनाने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर उनके साथ देवेन्द्र सिंह काका, प्रवीण टाक, महेश पेडीवाल के अलावा बृज किशोर श्रीवास्तव, राजबीर, हरपाल, सुनील, संजीव, बिट्टू कश्यप, सन्नी श्रीवास्तव,पद्म कुमार,अवदेश, हरी शंकर आदि कार्यकर्ता मौजूद थे
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
सुल्तानपुर24अगस्त26*राष्ट्रगान के अपमान पर भड़के कांग्रेसी, कोतवाली में दी तहरीर*
मथुरा 24 अगस्त 26* गैर प्रान्त की अंग्रेजी शराब ,नगदी व प्रयुक्त गाड़ी सहित 02 अभियुक्त गिरफ़्तार
मथुरा 24 अगस्त 26* डकैती(ट्रान्सफार्मर) के मुकद्दमें में वांछित अभियुक्त 12 किग्रा0 तांबे के तार सहित गिरफ्तार किया गया ।*