पंजाब05फरवरी*चोरी के 7 मोबाईल सहित पकड़े गए आरोपी को जेल भेजा
अबोहर, 5 फरवरी (शर्मा): चोरी के 7 मोबाईलों सहित पकड़े गए आरोपी जसप्रीत सिंह उर्फ लक्की पुत्र मि_ु सिंह वासी हालाबाद गुरतेज बहादुर नगर गिदड़बाहा को रिमांड के बाद अदालत में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। जानकारी अनुसार अबोहर रेलवे थाना पंजाब पुलिस के प्रभारी इंस्पैक्टर सुखदेव सिंह, सबइंस्पैक्टर दर्शन सिंह, एएसआई वधावा राम, एएसआई कुलवंत सिंह, एएसआई दया सिंह व अन्य पुलिस पार्टी को सूचना मिली कि गाडिय़ों में मोबाईल चुराने वाला आरोपी जसप्रीत सिंह उर्फ लक्की पुत्र मि_ु सिंह वासी हालाबाद गुरतेज बहादुर नगर गिदड़बाहा अबोहर में मोबाईल बेचने के लिए पहुंचा ह ै। अगर इसे काबू किया जाये तो इससे मोबाईल बरामद हो सकते हैं। पुलिस ने रेलवे प्लेटी की तरफ जा रहे थे कि सामने से जसप्रीत सिंह को काबू किया। उसके पास से 7 मोबाईल चोरी के बरामद किये। आरोपी के खिलाफ 379, 411 आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया गया। थाना रेलवे प्रभारी सुखदेव सिंह ने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान कई मामलों का खुलासा होने की संभावना जताई जा रही है।
फोटो: 9, आरोपी व पुलिस पार्टी।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
नई दिल्ली १५ फरवरी २६ * यूपीआजतक न्यूज चैनल पर आज का राशिफल
बिजनौर 14 फ़रवरी 26*वेलेंटाइन डे बड़ा खुलासा: बिजनौर के रेस्टोरेंट के ‘VIP रूम’ में कपल्स के गुप्त वीडियो बनाए जा रहे थे!** 🚨
कौशाम्बी 14 फ़रवरी 26*यूपी आजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी की कुछ महत्वपूर्ण खबरें