पंजाब04दिसम्बर*अदालत ने मोटरसाईकिल चोरी के आरोपी को दो वर्ष की कैद व जुर्माने की सजा सुनाई
अबोहर, 03 दिसंबर (शर्मा/सोनू): अबोहर सबडिवीजन के न्यायाधीश लखबीर सिंह की अदालत में मोटरसाईकिल चोरी के आरोपी विनोद कुमार पुत्र राजा वासी अजीमगढ़ अबोहर के वकील ने अपनी दलीलें पेश की। दूसरी ओर शिकायतकर्ता इंद्रदीप पुत्र इंद्रपाल वासी वरियामनगर अबोहर के वकील कंवरसैन व सरकारी वकील ने अपनी दलीलें पेश की। अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद एडवोकेट कंवरसैन की दलीलों को मद्देनजर रखते हुए चोरी के आरोपी विनोद कुमार पुत्र राजाराम को दोषी करार देते हुए दो वर्ष की कैद व जुर्माने की सजा सुनाई। मिली जानकारी अनुसार नगर थाना 2 की पुलिस ने इंद्रदीप के बयानो के आधार पर मुकदमा नं. 14, 23.02.2019 भांदस की धारा 379, 411आईपीसी के तहत विनोद कुमार पुत्र राजाराम के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया था।
फोटो:2, जानकारी देते वकील व पुलिस पार्टी तथा आरोपी

More Stories
लखनऊ26 अप्रैल26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर प्रदेश की रात 10 बजे की बड़ी खबरें..
प्रयागराज26 अप्रैल2026*नेपाली भाषी गोरखा परिवार को कालीबाड़ी मन्दिर के ट्रस्टियों ने कर दिया घर से बेघर
पूर्णिया बिहार 26 अप्रैल 26 *छुट्टी पर कुलपति की क्लास: कॉपी पर रोल नंबर सीधा कराओ*